logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

अहिंसा जैन वेलफेयर ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष एकांश जैन ने 1500 गांयो को कराया चारा भोजन

अहिंसा जैन वेलफेयर ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष एकांश जैन ने अपने जन्मदिन पर राजस्थान के नारेली क्षेत्र में स्थित गौशालाओं में निराश्रित एवं 1500 गौवंश के लिए चारा एवं भोजन की व्यवस्था कराई गई। इस सेवा कार्य के अंतर्गत सैकड़ों गौमाताओं को भरपेट चारा एवं आहार प्रदान किया गया।

ट्रस्ट द्वारा की गई इस गौसेवा से गौशालाओं के संचालकों एवं स्थानीय ग्रामीणों में अत्यंत प्रसन्नता देखी गई। इस अवसर पर ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष ने कहा कि गौसेवा भारतीय संस्कृति की आत्मा है और अहिंसा जैन वेलफेयर ट्रस्ट भविष्य में भी इसी प्रकार समाज एवं जीव मात्र की सेवा के लिए निरंतर कार्य करता रहेगा।

गौशालाओं के पदाधिकारियों ने ट्रस्ट का आभार व्यक्त करते हुए इस सेवा को अनुकरणीय बताया। अहिंसा जैन वेलफेयर ट्रस्ट का यह प्रयास समाज में सेवा, करुणा और अहिंसा के भाव को और अधिक मजबूत करता है।

26
305 views

Comment