logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

ग्राम बसिया गंगे में श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन

क्षेत्र के ग्राम बसिया गंगे में साप्ताहिक श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है कथा के षष्ठम दिवस में क्षेत्र के मंत्री प्रतिनिधि गुलाब सिंह राजपूत का आगमन हुआ ,मंत्री प्रतिनिधि ने व्यास पीठ का पूजन कर कथा श्रवण की। कथा के षष्ठम दिवस में कथा व्यास के मुख से भगवान श्री कृष्ण रुक्मणि विवाह की सुंदर कथा का रसपान कराया गया।कथा में सरपंच अजीत सिंह ठाकुर, लौटनी से सचिव महादेव दुबे, नरयावली सचिव सुरवेंद्र सिंह ठाकुर के साथ क्षेत्र एवं ग्राम से अनेक श्रोता उपस्थित हुए। आयोजन समिति ने सप्तम दिवस में कथा विश्राम दिवस के दिन अधिक अधिक संख्या में पधारकर धर्म लाभ लेने का निवेदन किया।

35
1278 views

Comment