मकर संक्रांति पर संगम तट पर कथावाचक एवम ज्योतिष्याचार्य श्री जय नारायण जी ने किया गंगा पूजन
प्रयागराज।
मकर संक्रांति के पावन पर्व के अवसर पर श्रीमद्भागवत एवं श्रीरामकथा के प्रख्यात कथावाचक श्री जय नारायण शुक्ल जी महाराज ने बुधवार को संगम तट पर पहुँचकर विधि-विधान से गंगा मैया का पूजन किया। इस अवसर पर उन्होंने पवित्र गंगाजल से जल प्रचालन एवं आचमन कर लोककल्याण की कामना की।
पूजन के दौरान संगम तट पर श्रद्धा और आस्था का वातावरण बना रहा। उपस्थित श्रद्धालुओं ने महाराज जी के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। मकर संक्रांति के इस शुभ अवसर पर महाराज जी की साधना को सनातन परंपरा से जुड़ा महत्वपूर्ण आध्यात्मिक अनुष्ठान माना जा रहा है।
गंगा पूजन के उपरांत श्री शुक्ल जी महाराज पुनः अपनी कुटिया की ओर प्रस्थान कर गए।
महाराज जी 26 जनवरी तक माघ मेले में ही विराजमान रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वे 26 जनवरी को माघ मेले से अपने आवास, बाराबंकी, के लिए प्रस्थान करेंगे ।