logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

दरभा में चाकू से हमला, पिता-पुत्री गंभीर रूप से घायल

दरभा थाना क्षेत्र में चाकू से हमला किए जाने की सनसनीखेज घटना सामने आई है। इस हमले में 12 वर्षीय बच्ची गायत्री नाग और उसके पिता लक्ष्मण नाग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी लुदरु यादव ने अचानक पिता-पुत्री पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिया। हमले के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों की मदद से दोनों घायलों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
घटना की सूचना मिलते ही दरभा पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है तथा हमले के कारणों का पता लगाया जा रहा है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

104
5597 views

Comment