logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

कैमूर/बिहार कैमूर जिले में धूमधाम से मनाया गया मकर संक्रांति महोत्सव, पतंगोत्सव से लेकर दही-चूड़ा वितरण तक दिखी सामाजिक समरसता।



कैमूर। खबर कैमूर जिला का है। जहां लोक पर्व मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर कैमूर जिले में मकर संक्रांति महोत्सव–2026 का आयोजन कला एवं संस्कृति विभाग तथा जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में हर्षोल्लास एवं धूमधाम से किया गया। महोत्सव के अंतर्गत पतंग उत्सव, नुक्कड़ नाटक एवं पारंपरिक सामूहिक दही-चूड़ा, तिलकुट भोज जैसे विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें प्रशासनिक पदाधिकारियों, स्थानीय व विभिन्न समाचार समूहों के संवाददाताओं, शहर के गणमान्य व्यक्तियों एवं आम नागरिकों की व्यापक सहभागिता देखने को मिली।

बता दें कि मकर संक्रांति के अवसर पर स्थानीय हवाई अड्डा मैदान, कैमूर में प्रातः 11:00 बजे पतंग उत्सव का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में अपर समाहर्ता, अनुमंडल पदाधिकारी, जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी, शिक्षा विभाग के पदाधिकारी, भूमि सुधार उप समाहर्ता सहित स्काउट गाइड के कैडेट्स में स्काउट अभिषेक कुमार, अंकित कुमार, पिंटू कुमार, लकी कुमार, रोहन कुमार, बबलू कुमार, एवं गाइड में नीतू कुमारी हेमा कुमारी काजल कुमारी, श्वेता कुमारी , सविता कुमारी, शिवानी कुमारी एवं आम जनमानस ने उत्साहपूर्वक पतंग उड़ाकर महोत्सव का शुभारंभ किया। मौके पर कलाकारों द्वारा लोकगीतों के माध्यम से मकर संक्रांति के महत्व, इसकी ऐतिहासिक पृष्ठभूमि एवं दैनिक जीवन में इसकी उपयोगिता पर प्रकाश डाला गया।

वही जिला अतिथि गृह में आयोजित पारंपरिक दही-चूड़ा एवं तिलकुट के सामूहिक भोज में विभिन्न समाचार समूहों के संवाददाता, शहर के गणमान्य नागरिकों एवं आम जनमानस ने सहभागिता की। इसके साथ ही जिले के सभी प्रखंडों में प्रखंड विकास पदाधिकारियों के माध्यम से भी दही-चूड़ा एवं तिलकुट भोज का आयोजन किया गया, जिससे पर्व की परंपरा को जन-जन तक पहुँचाया जा सका।

आपको बताते हुए चलें कि महोत्सव के अंतर्गत शहर के विभिन्न स्थानों पर नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया, जिसमें कलाकारों द्वारा गीत एवं नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से मकर संक्रांति के सामाजिक, सांस्कृतिक एवं ऐतिहासिक महत्व से लोगों को अवगत कराया गया। साथ ही जिला प्रशासन द्वारा शहर के प्रमुख स्थलों पर होर्डिंग एवं बैनर लगाकर जिलेवासियों को मकर संक्रांति की शुभकामनाएँ दी गईं।

वही मकर संक्रांति के पावन अवसर पर जिले के विभिन्न महादलित टोलों, अस्पतालों एवं अन्य सार्वजनिक स्थलों पर जिला प्रशासन की ओर से दही, तिलकुट एवं चूड़ा का वितरण किया गया। इस दौरान प्रशासनिक पदाधिकारियों एवं कर्मियों द्वारा जरूरतमंद परिवारों, महिलाओं, बच्चों तथा अस्पतालों में भर्ती मरीजों एवं उनके परिजनों को पर्व सामग्री प्रदान की गई। ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में जाकर लोगों से संवाद स्थापित करते हुए उन्हें पर्व की शुभकामनाएँ भी दी गईं।

जिला प्रशासन की इस पहल का मुख्य उद्देश्य सामाजिक समरसता को सुदृढ़ करना तथा मकर संक्रांति की खुशियाँ समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े लोगों तक पहुँचाना है।


जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा जिलेवासियों को मकर संक्रांति की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी गईं।

40
714 views

Comment