logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

आगरा ब्रेकिंग न्यूज़ :पेंशन अपडेट के झांसे में फंसे दरोगा, साइबर ठगों ने उड़ाए 10 लाख रुपए

आगरा न्यूज़:
पेंशन अपडेट कराने के नाम पर साइबर ठगों ने एक दरोगा को शिकार बनाते हुए लगभग 10 लाख रुपए की ठगी कर ली।
जानकारी के मुताबिक 21 दिसंबर को पीड़ित दरोगा के मोबाइल पर संदिग्ध कॉल आया। कॉल करने वाले ने पेंशन अपडेट का हवाला देते हुए उनके फोन में एक APK फाइल इंस्टॉल करा दी।
जैसे ही फाइल इंस्टॉल हुई, ठगों ने उनके मोबाइल का पूरा एक्सेस हासिल कर लिया।
इसके बाद 22 दिसंबर को एसबीआई बैंक खाते से 6 बार में कुल ₹9,98,500 निकाल लिए गए।
घटना की शिकायत साइबर क्राइम थाने में दर्ज कराई गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
APK फाइल बनी साइबर हथियार, पुलिस कर्मी भी नहीं बच सके ठगी से
पुलिस की वर्दी भी नहीं रोक सकी साइबर शातिरों को.
साइबर अपराधियों ने इस बार अपने जाल में एक पुलिस कर्मी को ही फंसा लिया। पेंशन अपडेट के नाम पर भेजी गई एक संदिग्ध APK फाइल ने दरोगा की मेहनत की कमाई पर हाथ साफ कर दिया। ठगों ने बेहद शातिर तरीके से विश्वास में लेकर करीब 9 लाख 98 हजार 500 रुपये की ठगी को अंजाम दिया।

18
954 views

Comment