logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

लखनऊ ब्रेकिंग काकोरी थाना क्षेत्र अंतर्गत चोरी

कस्बा पुलिस के कटरा बाजार में चोर लगातार दुकानों को अपना निशाना बना रहे हैं इमामबाग निवासी विनय की कटरा बाजार स्थित रेडीमेड कपड़ों की दुकान में चोरी की घटना को चोरो ने अंजाम दिया है। चोरों ने दुकान का ताला तोड़कर नकदी और सामान पर हाथ साफ कर दिया और मौके से फरार हो गए। पीड़ित विनय के अनुसार, वह रोज़ की तरह देर रात दुकान बंद कर घर चले गए थे। सुबह जब दुकान पहुंचे तो शटर का ताला टूटा हुआ था और अंदर सामान बिखरा पड़ा था।लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से व्यापारियों में दहशत का माहौल है, वहीं क्षेत्र के लोगों ने बताया कि पुलिस को रात्रि में गश्त करने में ठंड लगती है जनता पुलिस की पेट्रोलिंग पर सवाल खड़े कर रही है

15
365 views

Comment