logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

बिहार (नालन्दा) नगरनौसा पुलिस की तत्परता से चोरी के तीन मवेशी बरामद,चोर फरार


बिहार (नालन्दा)नगरनौसा पुलिस ने चोरी कर ले जा रहे तीन मवेशी को बरामद किया।बरामद मबेशी थाना क्षेत्र के विभिन्न गांव से चोरी किया गया था।मवेशी चोरी होने की सूचना मिलते ही नगरनौसा पुलिस तत्परता से गश्ती बढ़ते हुए आसपास के थाना को सूचना दिया।चोर पुलिस की सक्रियता को देखते हुए चोरी किए गए मवेशी को छोड़कर फरार हो गया।थानाध्यक्ष शशिरंजन कुमार मिश्रा ने बताया कि वडीहा गांव से बीती रात्रि अज्ञात चोरो द्वारा तीन मवेशी की चोरी किए जाने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस अपनी सक्रियता दिखाते हुए तीन चोरी किये गए मवेशी को बरामद कर लिया।मवेशी वडीहा गांव निवासी रजनीश कुमार का दो मवेशी (भैंस) एवं रितीक कुमार का एक मवेशी था। पुलिस की रात्रि गस्ती के दौरान गाड़ी में लगे सायरन के अबाज सुनकर चोरों ने तीन में से एक मवेशी (भैंस) को छोड़ दिया जिसे दनियावां थाना क्षेत्र के चकधरी गांव से बरामद किया। उसके बाद खुसरूपुर, दनियावां, शाहजहांपुर, थाना को सूचना देते हुए बाकी दो मवेशी को शाहजहांपुर थाना क्षेत्र से बरामद कर सभी मवेशी मलिक को अपना अपना भैंस सपुर्द कर दिया गया।

11
210 views

Comment