गौरीपुर के आलमगंज छठा खंड गांव की एक नौवीं कक्षा की छात्रा लापता!
गौरीपुर के आलमगंज छठा खंड गांव की एक नौवीं कक्षा की छात्रा लापता!
धुबरी जिले के गौरीपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आलमगंज छठा खंड,
अष्टमीचर गांव निवासी लाल मियां की नाबालिग बेटी हलीमा खातून अचानक लापता हो गई है।
बताया जा रहा है कि वह घर से स्कूल जाने के लिए निकली थी, लेकिन इसके बाद वापस घर नहीं लौटी।
छात्रा के लापता होने की घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है, वहीं घर में मातम का माहौल बना हुआ है।
परिजन गहरे सदमे और चिंता में डूबे हुए हैं।
रोते-बिलखते माता-पिता ने असमवासियों से भावुक अपील की है।
यदि किसी को भी बच्ची के बारे में कोई जानकारी मिले या वह कहीं दिखाई दे, तो कृपया इस मोबाइल नंबर पर तुरंत संपर्क करें:
📞 +91 91012 65050
इस संबंध में परिजनों ने गौरीपुर थाना में पहले ही मामला दर्ज करा दिया है।