logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

ठंड की चपेट में आने से तीस वर्षीय युवक की मौत

रत्यौरा मोड़/कोरांव, प्रयागराज :-
थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत रत्यौरा करपिया में मंगलवार रात्रि ठंड की चपेट में आने से तीस वर्षीय युवक की मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक उक्त गांव का रहने वाला रामेश्वर चौहान ऊर्फ लाला पुत्र सत्यनारायण चौहान (30) को मंगलवार शाम सात बजे पेट में दर्द और ठंड लगने की शिकायत हुई उसके बाद धीरे धीरे शरीर में कंपन और दर्द बढ़ता गया जिसकी मंगलवार रात्रि साढ़े आठ बजे के करीब मौत हो गई युवक की मौत होते ही पत्नी माया देवी के साथ पांच वर्षीय पुत्र शनि कुमार के साथ दो वर्षीय पुत्री संजना कुमारी और परिवारजनों का रो-रो कर बुरा हाल था।

6
299 views

Comment