logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

चौरी चौरा के बनसहिया में सांसद डिम्पल यादव का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया ।

रिपोर्ट:-आकर्शित शनि , मोतीराम अड्डा के चौरी चौरा विधानसभा क्षेत्र के सरदारनगर ब्लॉक अंतर्गत ग्राम बनसहिया में समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव जी की धर्मपत्नी एवं मैनपुरी सांसद माननीय श्रीमती डिंपल यादव जी का जन्मदिन आम जनता एवं ग्रामीणों के बीच हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन पासी एकता समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष व समाजवादी पार्टी महानगर उपाध्यक्ष श्री गणेश पासवान की पत्नी एवं पूर्व पार्षद प्रत्याशी श्रीमती चंदा पासवान के नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर श्रीमती चंदा पासवान ने समाजवादी पार्टी द्वारा जनहित में किए गए कार्यों एवं योजनाओं की जानकारी उपस्थित लोगों को दी तथा पार्टी की नीतियों और विचारधारा पर प्रकाश डाला। जन्मदिन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिला व पुरुष उपस्थित रहे। उपस्थित लोगों में प्रमुख रूप से
खुशबू, जोनिया देवी, निशा, तारा देवी, अनिता, रीना पासवान, पूजा पासवान, लक्ष्मीना पासवान, ज्ञानती पासवान, अजोरा देवी, गोविंद, शनि, सोनू, ओम प्रकाश पासवान, अरविंद मौर्य सहित अन्य ग्रामीण शामिल रहे। कार्यक्रम के दौरान सभी ने माननीय सांसद डिंपल यादव जी के दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना करते हुए समाजवादी पार्टी के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की।

19
1570 views

Comment