logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

राष्ट्रीय कुश्ती में राजस्थान का ऐतिहासिक प्रदर्शन

गोवा में चैंपियंस ट्रॉफी जीतकर देशभर में हासिल किया तीसरा स्थान
गोवा 7 से 12 जनवरी तक गोवा में आयोजित ऑल इंडिया ट्रेडीशनल रैसलिंग एवं पैंक्रेशन नेशनल चैंपियनशिप में जयपुर राजस्थान के पहलवानों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर इतिहास रच दिया। विभिन्न भार वर्गों और स्पर्धाओं में पदक जीतकर राजस्थान ने देशभर में तीसरा स्थान प्राप्त किया और थर्ड पोजिशन चैंपियंस ट्रॉफी अपने नाम की।
इस प्रतिष्ठित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में पहला स्थान मेघालय, दूसरा स्थान कर्नाटक तथा तीसरा स्थान राजस्थान ने हासिल किया। राजस्थान के खिलाड़ियों के जुझारू प्रदर्शन ने पूरे देश में प्रदेश की खेल प्रतिभा का लोहा मनवाया।
ऑल राजस्थान ट्रेडीशनल रैसलिंग एवं पैंक्रेशन फेडरेशन के अध्यक्ष हिम्मत स्वामी एवं सेक्रेटरी आमिर खान ने बताया कि इस प्रतियोगिता में पदक जीतने वाले कई खिलाड़ी आगामी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे, जो प्रदेश के लिए अत्यंत गौरव की बात है।
पदक विजेता खिलाड़ी.....
श्रेष्ठ गुप्ता – 2 स्वर्ण, 1 रजत
रिद्धिमन तिवारी – 1 स्वर्ण, 1 रजत, 1 कांस्य
मोहित जांगिड़ – 1 स्वर्ण, 1 रजत
गोनित पारिक – 1 स्वर्ण
शिवम शर्मा – 1 रजत, 2 कांस्य
युवराज सिंह – 2 कांस्य
रचित सरीन – 3 कांस्य
नेपाल सिंह – 1 स्वर्ण
सुरेंद्र सिंह – 1 स्वर्ण, 1 कांस्य
हर्षित जांगिड़ – 1 स्वर्ण
अभिषेक गजराज – 1 स्वर्ण, 1 रजत
अनुज मीणा – 1 रजत
आर्यन सिंह – 1 रजत
अंकित गजराज – 1 रजत, 1 कांस्य
अंजलि मालावत – 1 रजत, 1 कांस्य
सुनैना सिंह – 1 कांस्य
मोहम्मद सयान – 1 स्वर्ण
जतिन – 1 स्वर्ण, 1 कांस्य
गौतम – 2 रजत
रुद्र प्रताप – 1 कांस्य
फेडरेशन पदाधिकारियों ने सभी खिलाड़ियों, कोचों एवं सहयोगी स्टाफ को इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता आने वाले समय में राजस्थान के युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी।

32
1367 views

Comment