मुख्य समाचार: छत्तीसगढ़ के फरसगांव से एक चौंकाने वाला सड़क हादसा सामने आया है। नीराछिंदली की ओर बांस से लदा एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर खाई में गिर गय
मुख्य समाचार: छत्तीसगढ़ के फरसगांव से एक चौंकाने वाला सड़क हादसा सामने आया है। नीराछिंदली की ओर बांस से लदा एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। ट्रैक्टर की ट्रॉली के नीचे कुचल जाने के कारण 2 युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला केशकल पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बटराली गांव से संबंधित है। जहां ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया और ट्रैक्टर की ट्रॉली के नीचे कुचलकर 2 युवकों की मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। इसी दौरान एक युवक को गंभीर रूप से घायल अवस्था में अस्पताल भेजा गया। ट्रैक्टर के नीचे दबे शवों को जेसीबी की मदद से बाहर निकाला गया।