logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

केशव पुर जंगल के पास हुवा भीषण एक्ससिटेड जिसमे केशव पुर निवासी संजय यादव गंभीर रूप से हुवे घायल

जीयनपुर (आजमगढ़)।
जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत अंजान शाहिद बाजार के केशवपुर महमूद पट्टी जंगल के पास बुधवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में भैंस चरा रहे 35 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार केशवपुर महमूद पट्टी निवासी संजय यादव (35 वर्ष), पुत्र स्वर्गीय लालचंद यादव, रोज़ की तरह भैंस चराने के लिए घर से कुछ दूरी पर जंगल के पास खड़े होकर भैंस चरा रहे थे। दोपहर लगभग 2 बजे अचानक एक तेज़ रफ्तार चार पहिया गाड़ी, जो ट्रक को ओवरटेक करते हुए आगे बढ़ रही थी, अनियंत्रित होकर संजय यादव को जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी भीषण थी कि संजय यादव करीब 10 फीट ऊपर उछलकर उसी गाड़ी के ऊपर जा गिरे। हादसे में उनके सिर में गंभीर चोट आई, जिससे सिर फट गया और वे लहूलुहान होकर मौके पर ही गिर पड़े। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण और राहगीर बड़ी संख्या में मौके पर इकट्ठा हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायल संजय यादव को तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें रेफर कर दिया। इसके बाद परिजन उन्हें शहर के निजी चिकित्सक डॉ. पुष्कर सिंह के यहां लेकर गए, जहां उन्हें भर्ती कर उपचार जारी है। चिकित्सकों के अनुसार घायल की हालत गंभीर बनी हुई है।
हादसे की जानकारी मिलने के बावजूद समाचार लिखे जाने तक जीयनपुर कोतवाली में किसी भी पक्ष द्वारा कोई लिखित तहरीर नहीं दी गई थी। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
इस घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है और ग्रामीणों ने तेज़ रफ्तार वाहनों पर अंकुश लगाने की मांग की है।

144
2908 views

Comment