logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

ग्राम सभा महेवा और मिश्रौलिया से मार्ग पर नदी पर पुल या छलका निर्माण हेतु विशेष अनुरोध

सेवा में,

श्री मान जिला अध्यक्ष जी,
अपना दल (एस), सोनभद्र

विषय: ग्राम मिश्रौलिया और ग्राम सभा महेवा के बीच नदी पर पुल/छलका निर्माण हेतु प्रार्थना पत्र।

महोदय,
सविनय निवेदन है कि मैं लवकुश सिंह पटेल विधानसभा अध्यक्ष (युवा मंच 401), आपका ध्यान एक अत्यंत गंभीर जनसमस्या की ओर आकर्षित करना चाहता हूँ।
हमारे क्षेत्र के ग्राम मिश्रौलिया और ग्राम सभा महेवा के बीच से गुजरने वाली नदी पर आजादी के इतने वर्षों बाद भी अभी तक न तो पुल का निर्माण हुआ है और न ही छलका बनाया गया है। आपको अवगत कराना है कि यह मार्ग केवल इन दो गांवों को ही नहीं जोड़ता, बल्कि यह देवरी और सफरिपुर जैसे कई अन्य गांवों को मुख्य मार्ग (मेन रोड) से जोड़ने वाला एक प्रमुख संपर्क मार्ग है।

पुल न होने के कारण ग्रामीणों को निम्नलिखित समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।।

1. आवागमन में बाधा:- बरसात के दिनों में जलस्तर बढ़ने से संपर्क पूरी तरह टूट जाता है, जिससे हजारों की आबादी टापू में तब्दील हो जाती है।

2. आपातकालीन सेवाएँ:- एम्बुलेंस या दमकल की गाड़ियाँ समय पर गांव नहीं पहुँच पातीं, जिससे जन-धन की हानि की संभावना बनी रहती है।

3. शिक्षा और व्यापार:- छात्रों को स्कूल जाने और किसानों को अपनी उपज मंडी तक ले जाने में भारी कठिनाई होती है।

अतः आपसे विनम्र निवेदन है कि जनहित को सर्वोपरि रखते हुए इस मार्ग पर पुल या छलका निर्माण हेतु संबंधित विभाग को निर्देशित करने और शासन स्तर पर पैरवी करने की कृपा करें। क्षेत्र की जनता आपकी अत्यंत आभारी रहेगी।

भवदीय,
लवकुश सिंह पटेल
विधानसभा अध्यक्ष,
युवा मंच 401
अपना दल (एस)
संपर्क सूत्र:- 9936785484

2648 views

Comment