logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

वित्तीय संस्थान कर्मचारी संघ जिला झज्जर की नवीन कार्यकारिणी गठित

आज वित्तीय संस्थान कर्मचारी संघ(हरियाणा) यूनिट केंद्रीय सहकारी बैंक कर्मचारी संघ संबंधित भारतीय मजदूर संघ की एक महत्वपूर्ण बैठक प्रदेश महामंत्री नरेंद्र वशिष्ठ व प्रदेश कोषाध्यक्ष विजय शर्मा की अध्यक्षता में सिचाई भवन झज्जर मे संपन्न हुई| बैठक में से BMS जिला अध्यक्ष सुरेंद्र सुहाग व BMS के पूर्व प्रदेश मंत्री प्रदीप गोछी विशेष रूप से उपस्थित रहे| बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश महामंत्री नरेंद्र वसिष्ठ ने भारतीय मजदूर संघ की रीति नीति के बारे मे विस्तार से बताया|उन्होंने कहा हीं भारतीय मजदूर संघ प्रदेश व देश हीं नहीं विश्व मे सबसे बड़ा कर्मचारी संगठन है|उन्होंने कहाँ की भारतीय मजदूर संघ हमेशा राष्ट्र हित उद्योग हित और कर्मचारी हित को लेकर कार्य करता है| आज केंद्रीय सहकारी बैंक झज्जर जिले का अधिवेशन भी करवाया गया| उन्होंने जिले के सभी नवनियुक्त पदाधिकारीयों और कार्यकर्ताओ को बधाई दी| बैठक को सम्बोधित करते हुऐ प्रदेश कोषाध्यक्ष विजय शर्मा ने कहाँ की हरियाणा में केंद्रीय सहकारी बैंक के अनुबंधित कर्मचारियों को सेवा सुरक्षा का लाभ नहीं दिया गया इसको लेकर 8 जनवरी को जिला मुख्यलय पर ज्ञापन दिया गया! आंदोलन का प्रथम चरण पूरी तरह सफल रहा| द्वितीय चरण में संगठन ने तय किया है की आगामी 19 जनवरी से 25 जनवरी तक हरियाणा प्रदेश के सभी जिलों में सत्ता पक्ष के सभी विधायकों को ज्ञापन दिया जायेगा जिससे केंद्रीय सहकारी बैंक के अनुबंधित कर्मचारियों को सेवा सुरक्षा का लाभ मिले इसको लेकर सभी जिलों में ज्ञापन दिया जाएगा| उन्होंने कहाँ की आप सभी कार्यकर्त्ताओ को पूरी मेहनत व लगन के साथ जिले के अन्य साथियो को भी अपने साथ जोड़ कर संगठन को मजबूत करना होगा ! BMS जिला अध्यक्ष सुरेंद्र सुहाग ने कहा कि केंद्रीय सहकारी बैंक के अनुबंधित कर्मचारियों को सेवा सुरक्षा का लाभ दिलवाने के लिए भारतीय मजदूर संघ पूर्ण प्रयास कर रहा है जल्द ही माननीय मुख्यमंत्री के साथ बैठक करके आपकी इन सभी मांगो का समाधान करवाया जायेगा!और केंद्रीय सहकारी बैंक अनुबंधित कर्मचारियों को सेवा सुरक्षा का लाभ दिलवाया जाएगा! जिला झज्जर कोऑपरेटिव बैंक जिले की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया जो इस प्रकार है :—
प्रधान - लोकेश शर्मा
उप प्रधान - सिद्धार्थ
उप प्रधान - शकुंतला
सचिव - - राहुल
सह सचिव - दीपक दलाल
सह सचिव- सीमा
कोषाध्यक्ष- अरुण कुमार
प्रैस प्रवक्ता - सुरेश कुमार
जिला कार्यकारिणी सदस्य = जीतेन्द्र, युद्धवीर सिंह, अनूप कुमार, अशोक कुमार, सुंदर
इस अवसर पर झज्जर केंद्रीय सहकारी बैंक के कार्यकर्त्ता काफ़ी संख्या मे उपस्थित रहे! भारत माता की जय

76
5702 views

Comment