logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

मण्डल के शहर व गाँव के डाकघर में मिलेगी पार्सल सेवा

प्रेस विज्ञप्ति


मण्डल के शहर व गाँव के डाकघर में मिलेगी पार्सल सेवा

देश विदेश में पार्सल भेजना हुआ आसान

केक काटकर 2.40 करोड़ पूरा करने का मनाया जश्न

2 फरवरी को फिर डाक जीवन बीमा का अभियान

अयोध्या मण्डल में पार्सल सेवा व डाक जीवन बीमा को गति देने के उद्देश्य से अयोध्या प्रधान डाकघर में सैकड़ो सब पोस्टमास्टर एवं शाखा पोस्टमास्टर के साथ समीक्षा बैठक व उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मान समारोह आयोजित किया गया । पार्सल सेवा के बारे में मण्डल के अधीक्षक हरे कृष्ण यादव ने बताया कि पार्सल सेवा मण्डल के सभी प्रधान डाकघर, उप डाकघर सहित शाखा डाकघरों में कुल 702 डाकघरों में सेवा शुरू किया गया है इस सेवा से छोटे बड़े व्यापारियों को अपने नजदीकी डाकघर से देश विदेश को पार्सल भेजने में सहूलियत होगी । वहीं डाक जीवन बीमा में 7 जनवरी को डाक जीवन बीमा के अभियान में अयोध्या मण्डल ने एक दिन में 2.40 करोड़ प्रीमियम जमा कराकर पूरे भारत मे प्रथम स्थान अर्जित किया जिसका प्रधान डाकघर अयोध्या में अधिकारियों एवं डाक कर्मचारियों ने अयोध्या मण्डल के अधीक्षक डाकघर हरे कृष्ण यादव ने 2 फ्लोर का केक काटकर जश्न मनाया । शाखा पोस्टमास्टर व डाक सहायक बहुत उत्साहित नजर आये श्री यादव ने इस अवसर पर सभी पोस्टमैन व डाक सहायक सहित ग्रामीण डाक सेवकों की तारीफ करते हुए कहा कि सभी के सहयोग से अयोध्या मण्डल का नाम राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित हुआ है । आज ग्राहकों के बीच मे अन्य बीमा कम्पनियों के अपेक्षा डाकघर का विश्वास ही 1789 नये ग्राहकों को जोड़कर 42 करोड़ का प्रस्ताव करते हुए 2.40 करोड़ प्रीमियम एक दिन में जमा कराने में सफल हुआ है । बताते चलें कि राष्ट्रीय स्तर पर उत्तर प्रदेश ने 7.58 करोड़ की प्रीमियम जमा करवाया दूसरे स्थान पर आजमगढ़ ने 1.98 करोड़ जमा करवाया है । मुख्य विपणन अधिकारी सत्येन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि इस सफलता के मद्देनजर मण्डल में 2 फरवरी को फिर से डाक जीवन बीमा का अभियान आयोजित करेगा इस अभियान में डाककर्मी घर घर डाक जीवन बीमा की जानकारी देते हुए लोगों को डाकघर की पॉलिसी से जोडगें । साथ ही बताया कि सर्वाधिक सोहावल ब्लाक के जगनपुर डाकघर के राजेश यादव 4.23 लाख अयोध्या रामकोट डाकघर के कुलदीप वर्मा 3.60 लाख तथा टाण्डा के राजेश वर्मा 3.29 लाख प्रीमियम जमा कराया । समारोह में सहायक अधीक्षक मनोज कुमार, ओमेश्वर, निरीक्षक हरिमोहन सिंह, अभिषेक तिवारी, गौरव सोनी, अभिनव गुप्ता, विनीत कुमार सिंह, ज्योतिरादित्य सिंह, प्रकाश चौधरी, विवेक यादव, हरिराम मौर्य, चन्द्रेश वर्मा, शिवदीप जायसवाल, स्नेहा गुप्ता, अनुप्रिया सिंह, पूनम सिंह कोटसराय, नूतन सिंह, सुमन पांडेय सहित सैकड़ों मौजूद रहे

13
26 views

Comment