logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

रामनगरिया मेला: स्वामी शांति देव जी के कथा पंडाल में अब भी बिजली नहीं, पानी-शौचालय व्यवस्था ठप !!

बिलग्राम राजघाट गंगा मां रामनगरिया मेला में अव्यवस्थाओं पर सवाल—स्वामी शांति देव जी महाराज के पंडाल में अब भी बिजली का अभाव
बिलग्राम राजघाट गंगा मां रामनगरिया मेला में जहाँ एक ओर दुकानदारों को बिजली की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है, वहीं दूसरी ओर स्वामी शांति देव जी महाराज के भव्य कथा पंडाल में अब तक लाइट की व्यवस्था नहीं हो सकी है। हिंदुत्व की महाकथा चलने वाले इस पंडाल में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ होती है, लेकिन बिजली के अभाव में सभी को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है इसी प्रकार शौचालय और पानी की सुविधा अधूरी है। मेला परिसर में आम श्रद्धालु परेशानी झेल रहे हैं और पंडाल प्रबंधन लगातार प्रशासन से इन मूलभूत सुविधाओं को सुचारु कराने की अपील कर रहा है स्थानीय लोगों ने कहा है कि नेता और मेला प्रशासन तुरंत ध्यान दें, क्योंकि जहां दुकानें लगी हैं वहाँ पूरा इंतजाम है, लेकिन आध्यात्मिक कथा स्थल पर अभी तक बिजली और पानी व्यवस्था पूरी तरह नहीं पहुंच पाई है।
श्रद्धालुओं का कहना है कि इतने बड़े धार्मिक आयोजन में कथा सुनने आने वालों की सुविधा सर्वोपरि होनी चाहिए।
इंडिया लाइव न्यूज़ लगातार इस मामले पर नज़र बनाए हुए है।
— इंडिया लाइव न्यूज़
अंकित श्रीवास्तव

23
1277 views

Comment