logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

विधायक गोपीचंद मीना 22 जनवरी को संभालेंगे विधायक गोपीचंद मीणा 22 जनवरी को संभालेंगे एसटी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष का कार्यभार।

विधायक गोपीचंद मीणा 22 जनवरी को संभालेंगे एसटी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष का कार्यभार।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ सहित हजारों समर्थक रहेंगे मौजूद।

भीलवाड़ा। जहाजपुर कोटड़ी से भाजपा के विधायक गोपीचंद मीणा 22 जनवरी को एसटी मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष पद संभालेंगे।
यह भव्य समारोह भाजपा प्रदेश कार्यालय में दोपहर 12:30 बजे अभिजीत मुहूर्त में आयोजित होगा। भीलवाड़ा जिले के जहाजपुर कोटडी विधानसभा क्षेत्र से प्रतिनिधित्व करने वाले विधायक मीणा लंबे समय से एसटी मोर्चा से जुड़े हुए हैं और उनकी इस नियुक्ति से अनुसूचित जनजाति समुदाय के उत्थान को नई गति मिलने की पूरी उम्मीद है। प्रदेश कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह कार्यक्रम भाजपा की संगठनात्मक मजबूती का प्रतीक बनेगा।

*प्रदेश कार्यालय में महत्वपूर्ण बैठक, भव्य आयोजन की पूरी तैयारियां*

पदभार ग्रहण को लेकर भाजपा प्रदेश कार्यालय में शनिवार शाम को महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। इस बैठक में समारोह की भव्यता सुनिश्चित करने के लिए कई बिंदुओं पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। बैठक में तय किया गया कि कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़, एसटी मोर्चा के विभिन्न पदाधिकारी, भाजपा के शीर्ष नेता, कार्यकर्ता और प्रदेश भर से हजारों समर्थक उपस्थित रहेंगे।
विशेष रूप से भीलवाड़ा, उदयपुर ,डूंगरपुर, बांसवाड़ा जैसे एसटी बहुल जिलों से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता जयपुर पहुंचेंगे, जो भाजपा की एकजुटता को राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित करेगा।
कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण में मुख्यमंत्री शर्मा और प्रदेश अध्यक्ष राठौड़ द्वारा विधायक मीणा को प्रदेश अध्यक्ष का प्रतीक चिन्ह सौंपना शामिल है।
इसके अलावा, विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम और एसटी समुदाय की परंपरागत प्रस्तुतियां भी आयोजित की जाएंगी। यह नियुक्ति न केवल एसटी मोर्चा को मजबूत करेगी, बल्कि भाजपा की सामाजिक न्याय नीति को और सशक्त बनाएगी।

*विकास कार्यों को नई गति, शिक्षा-स्वास्थ्य पर विशेष जोर*

एसटी मोर्चा के सूत्रों के अनुसार, विधायक गोपीचंद मीणा के नेतृत्व में आगामी दिनों में राजस्थान के एसटी बहुल क्षेत्रों में विकास कार्यों को तेजी से गति दी जाएगी। इसमें ग्रामीण बुनियादी सुविधाओं के विकास के साथ-साथ शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं, सड़क संपर्क, जल संरक्षण और रोजगार सृजन पर विशेष ध्यान केंद्रित किया जाएगा। विधायक मीणा ने बताया कि एसटी युवाओं के लिए कौशल विकास कार्यक्रम और महिला सशक्तिकरण योजनाओं को प्राथमिकता दी जाएगी। मीणा के पदभार ग्रहण समारोह को लेकर भीलवाड़ा जिले सहित जहाजपुर कोटडी विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह का माहौल है। ग्रामीण इलाकों में भाजपा कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को इस कार्यक्रम से जोड़ रहे हैं।
विधायक मीणा की यह नियुक्ति प्रदेश स्तर पर एसटी वर्ग के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने में मील का पत्थर साबित होगी, जिससे समुदाय का भाजपा के प्रति विश्वास और मजबूत होगा।

13
1043 views

Comment