logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

सड़क हादसे में पलभर में तीन जिंदगियां खत्म

सरधना स्थित द्रोण कॉलेज ऑफ एजुकेशन के निदेशक अंकित त्यागी समेत तीन लोगों अंकित त्यागी समेत तीन लोगों की सड़क हादसे में मौत से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। सड़क हादसे से पल भर में तीन जिंदगियां खत्म हो गई हैं। अंकित त्यागी गांव महादेव के मूल निवासी भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष संजय त्यागी के इकलौते पुत्र थे। हादसा बुलंदशहर जिले के चिंड़ावक गांव के पास मेरठ-बुलंदशहर हाईवे (एनएच-334) पर सोमवार रात करीब साढ़े दस बजे हुआ। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। मूलरूप से सरधना कोतवाली क्षेत्र के गांव महादेव निवासी संजय त्यागी भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष हैं। उनके भाई अश्वनी त्यागी भाजपा के एमएलसी हैं। संजय त्यागी सरधना स्थित द्रोण कॉलेज ऑफ ग्रुप के मालिक हैं। करीब 18 वर्ष पूर्व सरधना-बिनौली रोड पर छबड़िया मोड़ के पास द्रोण पब्लिक स्कूल की स्थापना की थी, जो वर्तमान में द्रोण कॉलेज ऑफ एजुकेशन के रूप में स्थापित है। द्रोण कॉलेज ऑफ एजुकेशन के निदेशक की जिम्मेदारी अंकित त्यागी संभाल रहे थे। उनकी पत्नी दीपशिखा त्यागी द्रोण पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या हैं। परिवार लंबे समय से कंकरखेड़ा स्थित डिफेंस एन्क्लेव में रह रहा है। अंकित त्यागी अपने पीछे पत्नी दीपशिखा, चार वर्षीय पुत्र देवराज त्यागी, पिता संजय त्यागी और माता छाया त्यागी को छोड़ गए हैं। इकलौते बेटे की असामयिक मृत्यु से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। वहीं क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। इस हादसे में अंकित त्यागी के अलावा गांव डालमपुर निवासी डॉ. आशुतोष पूनिया पुत्र सीएम सिंह तथा महेश कुमार निवासी गांव जसनावली खुर्द, कोतवाली देहात, जनपद बुलंदशहर की भी मृत्यु

19
584 views

Comment