logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ में सजन सिंह प्रदेश मंत्री नियुक्त

जयपुर। अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ ने संगठन को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए श्री सजन सिंह को महासंघ का प्रदेश मंत्री नियुक्त किया है। इस संबंध में महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष महावीर प्रसाद शर्मा द्वारा दिनांक 20 जनवरी 2026 को आधिकारिक नियुक्ति आदेश जारी किया गया।
आदेश में बताया गया है कि महासंघ के संविधान के अनुच्छेद 14(1) में प्रदत्त शक्तियों का उपयोग करते हुए यह नियुक्ति की गई है। श्री सजन सिंह वर्तमान में राजस्थान पशु चिकित्सा कर्मचारी संघ के प्रमुख महामंत्री के रूप में कार्यरत हैं और लंबे समय से कर्मचारी हितों से जुड़े आंदोलनों एवं संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे हैं।
कर्मचारी संगठनों में इस नियुक्ति को लेकर सकारात्मक प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। संगठन के पदाधिकारियों का कहना है कि सजन सिंह के अनुभव और नेतृत्व क्षमता से महासंघ को नई ऊर्जा मिलेगी तथा राज्य कर्मचारियों की समस्याओं को प्रभावी ढंग से सरकार और प्रशासन के समक्ष रखा जा सकेगा।
नियुक्ति आदेश की प्रतिलिपि संबंधित विभागों, शासन-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों एवं जिला स्तर की सभी इकाइयों को सूचनार्थ भेजी गई है।
रिपोर्टर: आरिफ मोहम्मद

36
937 views

Comment