logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

सेवा ही संगठन के तहत भाजयुमो सूरजपुर के 64 कार्यकर्ताओ ने किया रक्तदान

भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर एवं भाजपा जिलाध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल के मार्गदर्शन में तथा भाजयुमो जिलाध्यक्ष रविन्द्र भारती के नेतृत्व में अग्रोहा भवन सूरजपुर में विशाल रक्तदान  शिविर का आयोजन किया गया जिलों में सेवा ही संगठन कार्यक्रम के तहत और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार के 7 वर्ष के कार्यकाल पूर्ण होने पर रक्तदान कर सेवा का संदेश दिया गया  भाजयुमो कार्यकर्ता प्रदेशभर में 29 मई, को विशाल रक्तदान का शिविर आयोजित किया गया जिसमें  बड़ी संख्या में  युवाओं ने बढ चढकर भाग लिया रक्तदान करने वाले  बहुत सारे युवा तो पहली बार रक्तदाता बने इस समय जब कोरोना महामारी दौर चल रहा है तो कार्यकर्ताओं ने कोरोना गाइड लाइन का पालन करते हुए 64 कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया जिसमे भैयाथान भाजयुमो मण्डल ने बढ़चढ़ कर रक्त दान शिविर में हिस्सा लिया |

इस कार्यक्रम के दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल वरिष्ठ भाजपा नेता भीमसेन अग्रवाल ,रामकृपाल साहू, अजजा प्रदेश महामंत्री सत्यनारायण सिंह , भाजयुमो प्रदेश महामंत्री रितेश गुप्ता भाजयुमो जिलाध्यक्ष रविन्द्र भारती,जिला मीडिया प्रभारी शशि तिवारी , कपिल पाण्डेय भैयाथान मंडल से शान्तनु गोयल,  अमन प्रताप सिंह, विराट प्रताप सिंह , संदीप दुबे , सौरभ साहू ,सीतल पाटिल, ओ पी सिंह , राजेश साहू , कामेश्वर साहू, अनिल साहू , गौतम सिंह , आकाश सिंह , राम साय , लाल सिंह , कनेश्वर पाटिल मुख्य रुप से सक्रिय रहे|

171
14955 views

Comment