logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

ब्राह्मण महिला मंडल द्वारा मकर संक्रांति एवं बसंत पंचमी महोत्सव का आयोजन

बनखेड़ी। ब्राह्मण महिला मंडल द्वारा मकर संक्रांति एवं बसंत पंचमी महोत्सव का आयोजन श्री राम जानकी मंदिर बनखेड़ी में धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मिलन समारोह की शुरुआत मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर की नारी शक्ति ने एक दूसरे को सुहाग सामग्री भेंट करते हुए पुष्प वर्षा कर एक दूसरे का स्वागत किया साथ ही नारी शक्ति द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें विप्र नारी शक्ति ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी। इस अवसर पर प्रमुख रूप से श्रीमती मंजुला पांडे, अनु बैरागी, नीलिमा शर्मा,ममता पांडे राधा पचौरी संगीता आचार्य ,सीमा व्यास,अनीता चतुर्वेदी पुष्पा शर्मा,ममता अचार्य रानी तिवारी, पलक पचौरी ब्राह्मण महिला मंडल अध्यक्ष श्रीमती अन्नपूर्णा शर्मा ,कल्पना पचौरी, रितु गोस्वामी सहित नारी शक्ति उपस्थित थीं।

48
2157 views

Comment