logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

आउटसोर्स कर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी, जल्द शुरू होंगी भर्तियां; मानदेय में भी होगा इज़ाफा

आउटसोर्स कर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी, जल्द शुरू होंगी भर्तियां; मानदेय में भी होगा इज़ाफा
लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने आउटसोर्स कर्मियों के हित में एक बड़ा और अहम निर्णय लिया है। राज्य में आउटसोर्स सेवा निगम का पंजीकरण कंपनी एक्ट के तहत पूरा कर लिया गया है। निगम के गठन के साथ ही प्रदेश में आउटसोर्स कर्मियों की नई भर्तियां जल्द शुरू की जाएंगी, वहीं वर्तमान में कार्यरत कर्मचारियों को बढ़ा हुआ मानदेय भी मिलेगा।
सरकारी विभागों में आउटसोर्स के माध्यम से कार्य कर रहे लाखों कर्मचारियों के लिए यह फैसला बड़ी राहत लेकर आया है। सरकार का लक्ष्य भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी बनाना, समय पर भुगतान सुनिश्चित करना और कर्मचारियों को बेहतर कार्य परिस्थितियां उपलब्ध कराना है।
आउटसोर्स सेवा निगम का मुख्यालय लखनऊ स्थित पिकअप भवन में स्थापित किया जा रहा है। कार्यालय व्यवस्था पूरी होने के बाद भर्ती प्रक्रिया और भुगतान प्रणाली को चरणबद्ध तरीके से लागू किया जाएगा। अनुमान है कि इस पहल से प्रदेश के करीब चार लाख से अधिक आउटसोर्स कर्मियों को सीधा लाभ मिलेगा।
सरकार का मानना है कि निगम के गठन से न केवल रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे, बल्कि आउटसोर्स व्यवस्था में व्याप्त अनियमितताओं पर भी प्रभावी नियंत्रण लगाया जा सकेगा। यह कदम युवाओं को सुरक्षित रोजगार उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

129
11060 views

Comment