logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

शिक्षा विभाग कर्मचारीगण सहकारी सभा का वन एवं वन्यजीव संरक्षण पखवाड़ा

कोटा, 22 जनवरी। शिक्षा विभाग कर्मचारीगण सहकारी सभा 696 एवं राजस्थान राज्य भारत स्काउट एंड गाइड स्थानीय संघ कोटा दक्षिण के संयुक्त तत्वावधान में मनाया जा रहे वन एवं वन्य जीव संरक्षण पखवाड़े के अंतर्गत गुरुवार को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय आवासन मंडल केशवपुरा में क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता की मुख्य अतिथि सहायक जिला कमिश्नर गाइड नीलम त्रिपाठी थी। अध्यक्षता शिक्षा सहकारी के अध्यक्ष एवं स्काउट गाइड के जिला प्रधान प्रकाश जायसवाल ने की। विशिष्ट अतिथि राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय की संयुक्त मंत्री गिरिजा सुमन एवं सुमन गुप्ता थी। इस अवसर पर विजेताओं को पुरस्कृत भी किया गया। विजेताओं में कक्षा 1 के बालक ने जब प्रश्नोत्तरी का सही जवाब दिया तो उपस्थित सभी की वाही वाही लूटी।

नीलम त्रिपाठी ने कहा कि वन और वन्य जीव हमारे पर्यावरण का अनमोल हिस्सा हैं। ये न केवल हमें ऑक्सीजन और प्राकृतिक संसाधन प्रदान करते हैं, बल्कि जैव विविधता बनाये रखने में भी अहम भूमिका निभाते हैं। भारत में वन और वन्य जीवों का संरक्षण सांस्कृतिक, धार्मिक और सामाजिक रीति-रिवाजों के माध्यम से समृद्ध है।

प्रकाश जायसवाल ने कहा कि वन और वन्य जीवों का संरक्षण सिर्फ जैविक जरूरत नहीं, बल्कि एक सामाजिक और सांस्कृतिक जिम्मेदारी भी है। जिसमें हमारे रीति-रिवाज और संस्कारों का महत्वपूर्ण योगदान है। हमें इन प्राकृतिक धरोहरों को संजोकर रखना चाहिए ताकि हमारा संतुलित और स्वस्थ पर्यावरण बना रहे।

21
387 views

Comment