logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

बच्चों को मोबाइल से रखें दूर।

आज के समय में मोबाइल रखना प्रत्येक व्यक्ति के लिए आम बात है। आज हर व्यक्ति के पास कोई न कोई मोबाइल अवश्य होता है। मोबाइल के बिना शायद हम अपने आपको बिल्कुल खाली समझते हैं। यानी कुल मिलाकर मोबाइल का प्रयोग करना अनिवार्य हो गया है।
वहीं कुछ ही वर्ष पूर्व की बात की जाए तो बिना मोबाइल भी हमारा जीवन सही रूप से चलता था।
बच्चे अच्छी पढ़ाई करते थे, कोई भी मानसिक टेंशन नहीं था। पढ़ते समय बिल्कुल दुनियादारी से दूर रहते थे। मन लगाकर पढ़ते थे।
वहीं आज छोटे बच्चे भी बिना मोबाइल के एक पल भी नहीं रह पाते हैं। वीडियो चलते समय एक से एक गंदे और अनैतिक एड आ जाते हैं, बच्चे उन्हे भी देखते हैं, धीरे धीरे बच्चे उसकी खोज शुरू कर देते हैं। फिर बच्चे नैतिक पतन की ओर जाते हैं। पढ़ने से दूर भागते हैं। किताबों से दूर भागते हैं। बड़ों का सम्मान नहीं करते हैं। जीवन मे असफलता की तरफ जाते हैं। इसलिए छोटे बच्चों को मोबाइल से दूर रखें। उन्हे किताबों से ही पढ़ने दें।

49
850 views

Comment