logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

25 हजार रुपये के ईनामी, कुख्यात हिस्ट्रीशीटर / हार्डकोर / बदमाश अपराधी सुरेश मीना को किया गिरफ्तार।

पत्रकार धर्मवीर सांथा
पुलिस थाना सलेमपुर की कार्यवाही।

> 25 हजार रुपये के ईनामी, कुख्यात हिस्ट्रीशीटर / हार्डकोर / बदमाश अपराधी सुरेश मीना को किया गिरफ्तार।

> राजस्थान व अन्य राज्यों से लग्जरी वाहन इलैक्ट्रोनिक डिवाईस से अनलॉक करके चोरी करने वाली गैंग के मुख्य सरगना अन्तरराज्यीय वाहन चोरी सुरेश मीना को किया गिरफ्तार।

> थाना ईलाका/क्षेत्र सलेमपुर में जीप चालक पर जानलेवा हमला व डकैती/लूट करने वाले अपराधी सुरेश मीना को किया गिरफ्तार।

> आरोपी के खिलाफ पूर्व में दर्ज है 50 से अधिक प्रकरण।

श्रीमान महानिरीक्षक पुलिस, जयपुर रेंज जयपुर श्री एच.जी. राघवेन्द्र सुहास आईपीएस, जिला पुलिस अधीक्षक श्री सागर राणा आईपीएस. अति. पुलिस अधीक्षक दौसा श्री हेमन्त कलाल आईपीएस के निर्देशन पर व श्री मनोहरलाल मीना आरपीएस वृत्ताधिकारी वृत्त महवा के सुपरविजन में तथा श्री संतचरण गुर्जर उ.नि. थानाधिकारी पुलिस थाना सलेमपुर के नेतृत्व में थाना हाजा के मुकदमा नं 01/2026 धारा 126 (2), 109 (1) व 311 BNS 2023 में वांछित 25 हजार रुपये के ईनामी, कुख्यात हिस्ट्रीशीटर / हार्डकोर / बदमाश अपराधी मुल्जिम सुरेश पुत्र कन्हैयालाल मीना को गिरफ्तार किया।

घटनाक्रम / कार्यवाही विवरण-

दिनांक 04.01.2026 को पर्चा बयान मजरुब श्री मोहन लाल पुत्र कमल राम उम्र 37 साल जाति मीना निवासी मनोहरपुर (खोर्रा मुल्ला) थाना सलेमपुर जिला दौसा हाल जैर ईलाज इमरजेन्सी वार्ड नं 2 राजकीय जिला चिकित्सालय महवा दिनांक 04.01.26 पुलिस थाना सलेमपुर जिला दौसा ने पर्चा बयान पर बताया कि मैं मनोहरपुर (खोर्रा मुल्ला) गांव का रहने वाला हूँ। मैं महवा हिण्डौन रोड पर महवा से हिण्डौन व हिण्डौन से महवा मेरी जीप नं RJ28C0968 को चलाता हूँ। आज दिनांक 4.1.26 को दोपहर के समय मैं महवा बस स्टैण्ड पर सवारियों के इन्तजार में खड़ा था उस दौरान समय करीब 12.47 पीएम व 1.49 पीएम पर मेरे मोबाईल नं 8955557707 पर हमारे गांव के नरेश पुत्र कन्हैयालाल मीणा के मोबाईल नं 8741857217 व 96876446511 से वॉटसप कॉल से कॉल आया और मुझे धमकी दी की तू तेरी जीप को महवा हिण्डौन रोड पर चलाता है तू हमे मंथली बसूली क्यों नहीं देता है हमसे महवा हिण्डौन रोड के पर लोग वाहन पूछ कर चलाते हैं। अगर तूने एक दो दिन में मंथली बसूली नहीं दी तो हम तुझे जान से मार देंगें व तुझे देख लेंगे व

धमकी देकर फोन काट दिया। उसके बाद मैं मेरी जीप में सवारी भर कर हिण्डौन चला गया और हिण्डौन से सवारी भर कर वापस महवा आ रहा था तो समय करीब 4.00 पीएम पर मैं जीप लेकर जैसे ही बाडा मोड पर पहुंचा तो हमारे गांव का सुरेश व नरेश पुत्रान कन्हैयालाल मीणा उसके साथ अन्य 4-5 लोग जिन्होने मुंह के ढाटा (कपडा) बांध रखा था तीन मोटरसाईकिलों से मेरी जीप के आगे आये और जीप को रुका कर चारों तरफ से घेर लिया उक्त लोगों द्वारा जीप को घेरा उस समय सवारियां डर के कारण ईधर उधर भाग गई सुरेश व नरेश द्वारा मेरी जीप की चाबी निकाल ली और मुझसे शराब के लिये पैसे मांगे। मैंने सुरेश व नरेश को शराब के पैसे देने से मना किया तो सुरेश नरेश व उसके अन्य 4-5 साथियों ने मुझे जान से मारने की नियत से लोहे के सरिया व लाठी डण्डों से मारपीट की व मेरी जेब में रखे 32000 रु व मेरा आधार कार्ड व मेरी सोने की चौन लूट कर ले गये व मुझे बेहोसी स्थिति में पटक गये कुछ देर बाद मेरे घर वाले आ गये जो मुझे ईलाज के लिये खेडला हॉस्पीटल ले गये जहां मेरा ईलाज चला और खेडला हॉस्पीटल से मुझे महवा रैफर कर दिया। सुरेश व नरेश के साथ चार, पांच लडके आपस में शीतल, शेखर, सत्यम व अंकुश नाम से बात चीत कर रहे थे जिनको मैं सामने आने पर पहचान सकता हूँ। उक्त लोगों द्वारा मुझे जान से मारने की नियत से मारपीट की है। शराब के लिये पैसे मांगे हैं मंथली वसूली की मांग की है। व जान से मारने की धमकी दी है व मेरे जेब में रखे 32000 रु, आधार कार्ड व सोने की चौन लूटी है। व मेरे साथ मारपीट करने पर मेरे सिर व शरीर पर जगह जगह गम्भीर चोट आयी है। अतः रिपोर्ट दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्यवाही करने की कृपा करें। आदि पर मु.नं. 01/26 धारा 126 (2),109 (1) व 311 BNS 2023 में कायम कर तफ्तीश शुरू की गई आदि पर नामजद मुलजिमान सुरेश व नरेश मीना व अन्य आरोपीयान की सरगर्मी से तलाश की गई। आरोपी सुरेश मीना थाना हाजा का ईनामी, कुख्यात हिस्ट्रीशीटर / हार्डकोर / बदमाश अपराधी है जिस पर थाना हाजा व अन्य थानों पर 50 से अधिक मुकदमा पंजीबद्ध हैं उक्त आरोपी थाना हाजा क्षेत्र में व्यवसायीयों, दुकानदारों, रोड पर चलने वाले सवारी वाहनों से हफ्ता बसूली करता है व धमकाता है जिसने आमजन में भय व्याप्त कर रखा है तथा अपराधिक गतिविधियों में लिप्त है। उक्त आरोपी हाल में थाना महवा, थाना सदर दौसा के मुकदमों में वांछित है। थाना हाजा के मुकदमा नं 01/2026 धारा 126 (2) 109 (1) व 311 BNS 2023 में नामजद आरोपी सरेश

9
177 views

Comment