logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

भोपाल समेत MP के 8 जिलों में 24 घंटे में मावठे की बारिश का अलर्ट! ग्वालियर-चंबल में बदलेगा मौसम, बढ़ेगी ठंड

भोपाल। मध्य प्रदेश में जनवरी का आखिरी हफ्ता सर्दी और बारिश का मिश्रण लेकर आ रहा है। मौसम विभाग भोपाल के अनुसार, वेस्टर्न डिस्टरबेंस के प्रभाव से अगले 24 घंटों में राज्य के कम से कम 8 जिलों में हल्की से मध्यम बारिश या मावठे का अलर्ट जारी किया गया है। सबसे ज्यादा असर ग्वालियर-चंबल अंचल पर पड़ेगा। ग्वालियर, श्योपुर, भिंड, मुरैना, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़ और छतरपुर जिलों में बारिश के आसार हैं। यह प्रदेश में इस सीजन की पहली मावठे जैसी बारिश हो सकती है।
इधर भोपाल, इंदौर और उज्जैन संभाग में भी बादल छाए रहेंगे, जिससे मौसम सुहावना लेकिन नम रहेगा। हालांकि तेज ठंड या शीतलहर का अलर्ट नहीं है, लेकिन सुबह-शाम ठंडी हवाएं और कोहरा लोगों को ठिठुरा सकता है। पिछले 24 घंटों में कटनी का करोंदी इलाका सबसे ठंडा रहा, जहां पारा 5 डिग्री से भी नीचे दर्ज किया गया। उत्तरी भारत में हो रही बर्फबारी का असर MP पर भी दिख रहा है, जिससे तापमान में अचानक बदलाव आया है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि 25 जनवरी से न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की और गिरावट हो सकती है, जिससे ठंड फिर से तेज हो जाएगी।

15
521 views

Comment