logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

मतदान करना सबका धर्म -नीकुम

सुमेरपुर - भारत निर्वाचन आयोग एवं राजस्थान निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार आज स्थानीय विद्यालय पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सुमेरपुर में प्रधानाचार्य श्री विजय सिंह गुर्जर,श्री वाई एस देवड़ा की अध्यक्षता में राष्ट्रीय मतदाता दिवस 2026 मनाया गया जिसमें बूथ लेवल ऑफिसर्स श्री रामचंद्र, दिलीप सिंह, महेश पालीवाल पुकाराम निकूम तथा सुपरवाइजर श्री हिम्मतमल गहलोत, भगवान स्वरूप बारोलिया ने अपनी विशेष भूमिका निभाई l
बूथ लेवल ऑफिसर पुकाराम निकुम ने मतदान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विभिन्न उपयोगी एप्स जैसे की VHA,KYC, SAKSHAM, CVigil apps के बारे में विस्तार से समझाया और किस प्रकार से ऑनलाइन आवेदन किया जाता है की जानकारी दी l
इसी कड़ी में विद्यालय के लगभग 800 विद्यार्थियों और संपूर्ण स्टाफ को मतदाता की शपथ दिलाई और लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए वोट देने का अधिकार सबका धर्म और कर्म के बारे में विशेष समझाया गया l

26
2399 views

Comment