logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

गंगधार झालावाड़ देशप्रेम के जज्बे के साथ मनाई गई नेताजी की जयंती, पूर्व सैनिक ने किया माल्यार्पण

देशप्रेम के जज्बे के साथ मनाई गई नेताजी की जयंती, पूर्व सैनिक ने किया माल्यार्पण

झालावाड़ जिले के गंगधार कस्बे में आज आजाद हिंद फौज के संस्थापक नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती 'पराक्रम दिवस' के रूप में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर सुभाष चौक स्थित उनकी प्रतिमा पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया।
पूर्व सैनिक ने किया नमन
कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि भूतपूर्व सैनिक सोहन सिंह जोधाणा द्वारा नेताजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर की गई। इस दौरान भारत माता के जयकारों से पूरा चौक गूंज उठा। उपस्थित नागरिकों ने भी पुष्प अर्पित कर नेताजी को श्रद्धांजलि दी।
जीवन संघर्ष से प्रेरणा लेने का आह्वान
श्रद्धांजलि सभा के दौरान वक्ताओं ने नेताजी के जीवन और देश की आजादी में उनके अतुलनीय योगदान पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने कहा कि 'तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा' का नारा आज भी युवाओं में राष्ट्रप्रेम का जोश भर देता है। उनके आदर्शों पर चलना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि है।
ये रहे मौजूद
इस गरिमामय अवसर पर दशरथ नन्दन पांडेय, कुमोद शर्मा, प्रमोद निगम, भेरुलाल वर्मा, शुभम सहगल, अमर सहगल, गणपत लाल राठौर, मनीष मिश्रा, बंसीलाल राठौर, दिलीप मोरी, रणजीत सिंह, हीरा लाल वर्मा, संतोष परमार, नेपाल सिंह, राहुल माली, दिनेश राठौर, शीतल जैन, कैलाश वर्मा और हीरा लाल कोदिया सहित कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

7
840 views

Comment