logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

भिनोदा क्षेत्र में बिना अनुमति हरे-भरे पेड़ों की कटाई, आरा मिल संचालक पर गंभीर आरोप

सरसींवा (सारंगढ़-बिलाईगढ़):- सरसींवा तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत भिनोदा एवं भिनोदी के बीच राष्ट्रीय राजमार्ग 130B से लगे कई हरे-भरे पेड़ों को बिना शासन एवं वन विभाग की अनुमति के अवैध रूप से काटे जाने का मामला सामने आया है। ग्रामीणों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सरसींवा क्षेत्र के एक आरा मिल संचालक पप्पू शर्मा द्वारा इन शासकीय प्रकृति के पेड़ों को अपने निजी उपयोग के लिए कटवाया गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि ये पेड़ सड़क किनारे सार्वजनिक भूमि पर स्थित थे, जिन्हें बिना किसी वैधानिक अनुमति के काट दिया गया जोकि स्पष्ट रूप से वन अधिनियम एवं पर्यावरण कानूनों का उल्लंघन है। सबसे गंभीर बात यह है कि न तो इस कटाई की कोई वन विभाग से अनुमति ली गई, न ही पंचायत या राजस्व विभाग को इसकी जानकारी दी गई। इसके बावजूद आरा मिल संचालक द्वारा खुलेआम पेड़ों की कटाई कर लकड़ी का परिवहन किया गया। ग्रामीणों में इस अवैध कटाई को लेकर भारी आक्रोश है और उन्होंने मांग की है कि इस पूरे मामले की तत्काल जांच कर दोषियों के विरुद्ध वन अधिनियम के तहत कड़ी कार्रवाई की जाए, क्योंकि यह मामला केवल अवैध कटाई का नहीं बल्कि पर्यावरण संरक्षण कानूनों की खुली अवहेलना का है। यदि समय रहते प्रशासन द्वारा कठोर कदम नहीं उठाए गए, तो इस क्षेत्र में भविष्य में और भी बड़े पैमाने पर अवैध कटाई की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता।

113
3773 views

Comment