24 घण्टे के अंदर ही संभल के नए CJM का भी तबादला कर दिया गया
सम्भल प्रकरण में न्यायपालिका की जम कर फ़ज़ीहत हो रही है। 24 घण्टे के अंदर ही संभल के नए CJM का भी तबादला कर दिया गया ।संभल जामा मस्जिद के सर्वे का ऑर्डर देने वाले जिस जज आदित्य सिंह को सम्भल का नया CJM बनाया गया था।24 घण्टे भी नहीं बीते थे के उनकी घर वापसी हो गई। जिस पद से हटे थे वहीं वापस आ गए । उनकी जगह कौशाम्बी में तैनात दीपक कुमार जायसवाल संभल के नये सीजेएम बनाए गये हैं
पुलिसकर्मियों पर FIR दर्ज करने का आदेश देने वाले जज विभांशु सुधीर को हटा कर आदित्य सिंह को सम्भल का नया CJm बनाया गया था उन्होंने सीजेएम का चार्ज भी ले लिया था मगर कुछ ही घण्टों में उनके भी हटने का आदेश आ गया और एक दिन के सीएम की तरह वो एक दिन के सीजेएम बन कर रह गए.