logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

शासकीय आदर्श महाविद्यालय डिंडोरी में सरस्वती पूजन एवं नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती धूमधाम से संपन्न

डिंडोरी -- शुक्रवार के दिन शासकीय आदर्श महाविद्यालय डिंडोरी में बसंत पंचमी तथा नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय का परिसर भक्ति, संस्कृति एवं राष्ट्रभाव से सराबोर नजर आया।कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के पूजन, आरती एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन द्वारा की गई। छात्राओं द्वारा मनोहारी सरस्वती वंदना की प्रस्तुति दी गई, जिसके पश्चात भजन-कीर्तन एवं बसंत उत्सव पर आधारित आकर्षक नृत्य प्रस्तुति ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। पूरे कार्यक्रम में विद्यार्थियों की सक्रिय सहभागिता और अनुशासन सराहनीय रहा।

इसके पश्चात नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के उपलक्ष्य में इतिहास विभाग के प्राध्यापक डॉ. बाबूलाल कोस्टी ने अपना व्याख्यान प्रस्तुत करते हुए नेताजी के त्याग, साहस और राष्ट्र के प्रति उनके समर्पण भाव पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि सुभाष चंद्र बोस का जीवन आज भी युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है।कार्यक्रम का प्रभावी मंच संचालन डॉ. विनीत टांडिया द्वारा किया गया, जिन्होंने अपने संबोधन में भारतीय ज्ञान परंपरा एवं सांस्कृतिक चेतना के महत्व को रेखांकित किया।
कार्यक्रम की संपूर्ण व्यवस्था, आयोजन एवं पूजन मंत्रोच्चार भारतीय ज्ञान परंपरा प्रकोष्ठ प्रभारी डॉ. कल्पना मिश्रा के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। आयोजन को सफल बनाने में छात्राओं की गठित समिति — खुशबू रजक, अदिति, किरण, मधुबाला, प्रियंका, खुशबू, आकांक्षा, रामप्यारी एवं जानकी — ने पूर्ण श्रद्धा, अनुशासन एवं समर्पण के साथ अपनी भूमिका निभाई। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अजय कोस्टा सहित वरिष्ठ प्राध्यापक हिमांशु तिवारी, डॉ. विपिन दुबे, डॉ. अशोक पटेल एवं डॉ. अनूप मरावी ने आयोजन की सराहना करते हुए विद्यार्थियों एवं आयोजक टीम को शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

24
2261 views

Comment