logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

जननायक कर्पूरी ठाकुर जयंती पर देशभर में गूंजेगा सामाजिक न्याय का बिगुल राष्ट्रीय अध्यक्ष कर्मयोगी बबलू श्रीवास्तव

जननायक कर्पूरी ठाकुर जयंती पर पूरे देश-प्रदेश में होगा भव्य आयोजन
राष्ट्रीय अध्यक्ष कर्मयोगी बबलू श्रीवास्तव के निर्देश पर सभी जिलों में कार्यक्रम अनिवार्य
संयुक्त जनादेश पार्टी के माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष कर्मयोगी बबलू श्रीवास्तव के निर्देशानुसार महान समाजवादी नेता एवं गरीब-पिछड़ों की आवाज़ जननायक कर्पूरी ठाकुर जी की जयंती दिनांक 24 जनवरी 2026 को पूरे देश एवं प्रदेश में धूमधाम से मनाई जाएगी।
पार्टी के सभी जिला, महानगर एवं प्रखंड इकाइयों को निर्देशित किया गया है कि गोष्ठी, विचार संगोष्ठी एवं जनसभा आयोजित कर कर्पूरी ठाकुर जी के सामाजिक न्याय, समानता एवं जनसेवा के योगदान को जन-जन तक पहुँचाया जाए।
पार्टी नेतृत्व ने इसे सामाजिक न्याय का महाअभियान बताते हुए सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से बढ़-चढ़कर भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की है।
✍️ अंकित श्रीवास्तव
प्रदेश मीडिया/सोशल मीडिया प्रभारी
संयुक्त जनादेश पार्टी, उत्तर प्रदेश

35
2398 views

Comment