logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

कलेक्ट्रेट गेट पर काँग्रेस नेता सुब्रत सिंह "सन्नी" द्वारा लगवाई होर्डिंग बनी चर्चा का विषय।

*सुल्तानपुर ब्रेकिंग*

कलेक्ट्रेट गेट पर लगा होर्डिंग बना चर्चा का विषय।शंकराचार्य के अपमान का विरोध बताने वाला संदेश।जिला कलेक्ट्रेट के मुख्य द्वार पर लगाए गए एक बड़े होर्डिंग ने शहर में चर्चाओं को तेज कर दिया। होर्डिंग पर लिखा गया संदेश,शंकराचार्य का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान राहगीरों का ध्यान खींचता रहा।इसमें शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद की तस्वीर के साथ सुब्रत सिंह ‘सनी’,पूर्व अध्यक्ष,युवा कांग्रेस सुलतानपुर का नाम और फोटो भी अंकित है।कलेक्ट्रेट परिसर और आसपास इस होर्डिंग को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं होती रहीं।कुछ लोगों ने इसे धार्मिक भावनाओं से जुड़ा मुद्दा बताया,जबकि कुछ ने इसे राजनीतिक संदेश के रूप में देखा।फिलहाल कलेक्ट्रेट गेट पर लगा यह होर्डिंग सियासी और सामाजिक हलकों में बहस का विषय बना हुआ है।

24
10304 views

Comment