“गणतंत्र दिवस पर नन्हे शुभ की रचनात्मक प्रस्तुति – खुद बनाया टैंक मॉडल 🇮🇳”
आर्मी पब्लिक स्कूल, प्री-प्राइमरी विंग, वाराणसी में 76 वें गणतंत्र दिवस के पूर्व अवसर पर आयोजित समारोह में बालवाटिका–2 कक्षा के नन्हे छात्र अथर्व त्रिपाठी ने अपनी अनोखी रचनात्मक प्रतिभा से सभी का ध्यान आकर्षित किया। अथर्व द्वारा स्वयं निर्मित टैंक मॉडल कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण बना।
सरल घरेलू सामग्री से तैयार इस मॉडल के माध्यम से अथर्व ने भारतीय सेना के शौर्य और पराक्रम को दर्शाने का सराहनीय प्रयास किया। मंच पर जब अथर्व ने अपना मॉडल प्रस्तुत किया तो विद्यालय परिसर तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। शिक्षकगण, अभिभावक एवं अतिथिगण उसकी कला और सोच से अत्यंत प्रभावित हुए।
इस अवसर पर कक्षा शिक्षिका अवंतिका उपाध्याय ने कहा कि अथर्व में प्रारंभ से ही रचनात्मक सोच और सीखने की गहरी जिज्ञासा रही है। उन्होंने बताया कि ऐसे गतिविधियों से बच्चों के आत्मविश्वास, कल्पनाशीलता और देशभक्ति की भावना का विकास होता है।
विद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षकों ने अथर्व की मेहनत, अनुशासन और सृजनात्मक क्षमता की सराहना करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
गणतंत्र दिवस पूर्व के इस पावन अवसर पर नन्हे अथर्व त्रिपाठी की यह प्रस्तुति समारोह की विशेष उपलब्धि रही।