logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

नन्हे सितारों ने रचा इतिहास | RSIT वार्षिक महोत्सव ने उमरिया को किया गौरवान्वित

बसंत ऋतु की मधुर शुरुआत वीणा-वादन के साथ अत्यंत हर्षोल्लास के वातावरण में जनपद पंचायत करकेली के अंतर्गत RSIT विद्यालय के वार्षिक महोत्सव कार्यक्रम के भव्य समापन के रूप में सम्पन्न हुई।
इस अवसर पर विद्यालय ने उमरिया जिले में एक अनोखी एवं विशिष्ट पहचान स्थापित करते हुए अपनी सशक्त उपस्थिति दर्ज कराई।

कार्यक्रम में जिले के समस्त पदाधिकारीगण, वरिष्ठ एवं कनिष्ठ पत्रकार बंधु, जनप्रतिनिधि तथा गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
नन्हे-नन्हे बच्चों ने अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों एवं कलात्मक प्रतिभा से पूरे जनमानस को उमंग, उत्साह और आनंद की लहरों से सराबोर कर दिया।
सभी अभिभावक बंधुओं ने भी पूरे उत्साह के साथ अपनी गरिमामयी सहभागिता निभाकर कार्यक्रम को सफल बनाया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्री ओंकार सिंह जी (जिला पंचायत सदस्य), श्री नवीन कठौतिया जी (जनपद पंचायत सदस्य), श्रीमती संगीता भैया बहादुर (सरपंच, करकेली) सहित क्षेत्र के अनेक जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों ने उत्सव का आनंद लिया।

इस अवसर पर विद्यालय परिवार द्वारा उत्कृष्ट कार्यों हेतु पुरस्कार एवं सम्मान प्रदान किए गए।
वरिष्ठ पत्रकार साथियों को विद्यालय परिवार द्वारा विशेष सम्मान से नवाजा गया।
करकेली संकुल के समस्त शिक्षकों का विशिष्ट सम्मान किया गया।
राष्ट्रीय मंच पर अपनी कविताओं से जनमानस को ओतप्रोत करने वाले युवा कवि आशीष तोमर जी को भी विद्यालय परिवार द्वारा सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में AISECT विश्वविद्यालय से श्री अशोक वारी जी एवं श्री नवीन दुबे जी ने अपनी कला प्रस्तुति से जनमानस के आनंद को चार चाँद लगा दिए।
मंच संचालन का दायित्व श्री लक्ष्मीकांत महोबिया जी ने अत्यंत सुसंस्कृत, गरिमामयी एवं प्रभावशाली शैली में निभाया।
श्री अरुण दुबे, श्री के. जी. पांडेय , वेदप्रकाश एवं अन्य वरिष्ठजनों की उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा को और अधिक बढ़ाया।
इस कार्यक्रम में डॉक्टर दीपक द्विवेदी, श्री नेमेश्वर तिवारी जी निलेश सिंह जी के साथ सभी करकेली जनमानस एवं अभिभावक बंधु शामिल रहें।

विद्यालय के चेयरपर्सन आचार्य श्री रामदेव जी एवं श्री श्यामसुंदर जी की गरिमामयी उपस्थिति में कार्यक्रम का सफल संचालन सम्पन्न हुआ।
बच्चों की प्रतिभा, उमंग और कला का प्रभाव जिले एवं आसपास के क्षेत्रों में लंबे समय तक चर्चित बना रहा।

इस भव्य आयोजन की सफलता में विद्यालय परिवार के समस्त शिक्षकों का अत्यंत महत्वपूर्ण योगदान रहा, जिन्होंने बच्चों को इतने सशक्त एवं आत्मविश्वासी रूप में मंच के लिए तैयार किया कि उनकी प्रस्तुतियाँ जनमानस के लिए अविस्मरणीय बन गईं।

RSIT विद्यालय पूर्ण रूप से बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ संस्कार एवं मल्टी-स्किल विकास की दिशा में सतत कार्य कर रहा है।
विद्यालय की इस प्रेरणादायी मुहिम के लिए संपूर्ण करकेली जनमानस ने विद्यालय परिवार के प्रति हृदय से धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया।

228
6094 views

Comment