logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

मध्य प्रदेश शासन द्वारा चलाए जा रहे ग्रामोदय से अभ्युदय अभियान कार्यक्रम

मध्य प्रदेश शासन द्वारा चलाए जा रहे ग्रामोदय से अभ्युदय अभियान कार्यक्रम के अंतर्गत मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद की नवांकुर् संस्थाओं के द्वारा रीवा जिले के विकासखंड सिरमौर सेक्टर बैकुंठपुर में कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है इसी कड़ी में नवांकुर् संस्था श्री सतगुरु समाज कल्याण समिति के द्वारा ग्राम पंचायत रीमारी में इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया कार्यक्रम की जानकारी देते हुए कार्यक्रम समनव्यक् राजीव दुबे ने बताया कि मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के संभाग संनव्यक् श्री प्रवीण पाठक एवं जिला श्री योगेश्वर ताम्रकार जी के मार्गदर्शन एवं विकासखंड समंवयक् श्री अमित अवस्थी जी के नेतृत्व में नवांकुर् संस्थाओ के द्वारा सिरमौर विकासखंड के प्रस्फुटन ग्रामो में इन कार्यक्रमों का आयोजन कर रही है कार्यक्रम में शासन के द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी और हम साथ-साथ बढ़े इस विषय को लेकर कार्यशाला का आयोजन किया गया कार्यक्रम में ग्रामीणों के साथ प्रस्फुटन के अध्यक्ष दीपक गोस्वामी सदस्य ग्राम पंचायत सरपंच, सचिव अन्य ग्रामीण जन उपस्थिति रहे।

8
268 views

Comment