logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

बसंत पंचमी शुक्रवार के दिन धूमधाम एवं परम्परा के अनुसार सम्पन्न हुआ बाबा बासुकिनाथ का तिलकोत्सव

शोभाराम पंडा,बासुकिनाथ (दुमका)। माघ शुक्लपक्ष पंचमी सरस्वती पूजा के दिन शुक्रवार को रात्रि में बाजे गाजे के बीच बाबा बासुकिनाथ का तिलकोत्सव सम्पन्न हुआ । बासुकिनाथ मंदिर के पुजारी पंडित मनीष झा ने नेम निष्ठा से एवं प्राचीन काल से आ रहे परम्परा के अनुसार बाबा बासुकिनाथ जी का तिलकोत्सव सम्पन्न किया । तिलकोत्सव में यजमान बने दुमका के अनुमंडल पदाधिकारी एवं मंदिर न्यास समिति के सचिव कौशल कुमार ने विधि विधान से तिलकोत्सव का पावन कार्य सम्पन्न किया । तिलक में बाबा बासुकिनाथ को धोती, गमछा,जामबाटी,विभिन्न प्रकार की मिठाइयां,इत्र,सुगंधित तेल,चरण पादुका एवं अन्य वस्त्र,पान,सुपारी,यज्ञोपवीत, अलंकार एवं दक्षिणा प्रदान किया गया । तिलकोत्सव के पूर्व बाबा बासुकिनाथ गर्भगृह का साफ सफाई किया गया । ज्ञातव्य हो कि प्रत्येक वर्ष माघ मास के शुक्लपक्ष पंचमी (बसंत पंचमी) के शुभ दिन और मुहूर्त में बाबा बासुकिनाथ जी का तिलकोत्सव सम्पन्न किया जाता है । इस तिलकोत्सव में बासुकिनाथ मंदिर के विदकरी फुलेश्वर कुंवर ने गाजे बाजे के साथ तिलकोत्सव में भाग लिया । बासुकिनाथ मंदिर में सम्पन्न हुए तिलकोत्सव में दुमका के एसडीओ कौशल कुमार,पुलिस अधीक्षक पीताम्बर सिंह खैरबार,जरमुंडी के बीडीओ सह मंदिर प्रभारी कुंदन भगत, सीओ संजय कुमार जरमुंडी थाना प्रभारी सह पुलिस उपाधीक्षक श्यामानंद मंडल,मंदिर के सहायक प्रबंधक सुभाष चंद्र राव,मंदिर के सुरक्षा गार्ड कपिलदेव पंडा,नंदकिशोर ठाकुर,गौतम राव सहित मंदिर के अन्य कर्मचारी मौके पर मौजूद थे । इस पावन अवसर पर मिथिलांचल से आये सैकड़ों श्रद्धालु भी मंदिर परिसर में मौजूद थे । बाबा बासुकिनाथ का तिलकोत्सव सम्पन्न होने के बाद अब महाशिवरात्रि के दिन बाबा बासुकिनाथ एवं माता पार्वती का विवाहोत्सव सम्पन्न होगा । जिसमें भाग लेने के लिए देश भर से हजारों श्रद्धालु शिवनगरी बासुकिनाथ पहुंचते हैं ।

31
377 views

Comment