logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

चेन्नई में धूमधाम से मनाई गई भगवान देवनारायण की जयंती, उमड़ा समाज का जनसैलाब

चेन्नई। तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई के पुझाल क्षेत्र में आज लोक देवता भगवान श्री देवनारायण जी की जयंती अत्यंत हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाई गई। 'श्री देवनारायण नवयुवक मंडल (वीर गुर्जर समाज) ट्रस्ट' चेन्नई पुझाल द्वारा आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में वीर गुर्जर समाज की एकता और अटूट श्रद्धा का अनूठा संगम देखने को मिला।
​कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान देवनारायण की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन और विशेष आरती के साथ किया गया। इस दौरान पूरा परिसर "जय श्री देवनारायण" और "जय देव दरबार की" के जयघोष से गुंजायमान रहा। ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने बताया कि प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी समाज के लोगों ने बड़ी संख्या में एकत्रित होकर भगवान का आशीर्वाद लिया।
​श्रद्धालुओं ने भगवान देवनारायण से सभी के कल्याण और खुशहाली की कामना की। कार्यक्रम के अंत में महाप्रसाद का वितरण किया गया। आयोजन को सफल बनाने में नवयुवक मंडल के सदस्यों और समाज के प्रबुद्ध जनों का विशेष सहयोग रहा।

17
177 views

Comment