मदरसा इस्लामिया भांकरोटा में धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस
भांकरोटा स्थित मदरसा इस्लामिया में 77वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सदर अब्दुल हमीद मेवाती, एमएच देशवाली स्पोर्ट्स फाउंडेशन के संस्थापक सुबेदार मोहम्मद हनीफ देशवाली, गुलाम मुस्तफा एवं मास्टर सुरेश ने संयुक्त रूप से तिरंगा फहराया।
ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान गाया गया और देश की एकता, अखंडता एवं संविधान के मूल्यों को याद किया गया। कार्यक्रम में मदरसे के शिक्षक, छात्र एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
समारोह के अंत में बच्चों को लड्डू वितरित किए गए, जिससे बच्चों के चेहरों पर खुशी देखने को मिली। वक्ताओं ने गणतंत्र दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बच्चों से शिक्षा, अनुशासन और देश सेवा के मार्ग पर चलने का आह्वान किया।
कार्यक्रम शांतिपूर्ण और प्रेरणादायक माहौल में संपन्न हुआ।