श्रजल रामभुवन पब्लिक स्कूल, कौड़िया में 77वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया
कौड़िया — श्रजल रामभुवन पब्लिक स्कूल, कौड़िया में 77वां गणतंत्र दिवस बड़े हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण के साथ हुई, जिसे मुख्य अतिथि श्री विकाश सोनी जी द्वारा संपन्न कराया गया। इसके पश्चात राष्ट्रगान गाया गया।
इस अवसर पर विद्यालय के संचालक श्री सुरेंद्र सोनी जी ने गणतंत्र दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए छात्रों को संविधान के मूल्यों, अनुशासन एवं देशभक्ति के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी।
कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं द्वारा देशभक्ति गीत, भाषण एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी गईं, जिन्हें उपस्थित अतिथियों एवं अभिभावकों ने खूब सराहा।
कार्यक्रम के दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कार वितरण किया गया तथा कार्यक्रम के समापन पर विद्यालय परिवार द्वारा सभी उपस्थित लोगों को प्रसाद वितरण किया गया।