गरीब बच्चों को निःशुल्क भोजन वितरण कार्यक्रम का आयोजन
प्रयागराज। दिनांक 25 जनवरी,लाइफ लाइन हेल्प चैरिटेबल फाउंडेशन के द्वारा समाज के वंचित एवं जरूरतमंद वर्ग के बच्चों के लिए चक फैजुल्लाह , जेल रोड ,मल्हारा फाटक ,लेप्रोसी,कासी राम आवास स्थान पर निःशुल्क भोजन वितरण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य गरीब बच्चों को पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराना तथा उनके स्वस्थ भविष्य की दिशा में एक सकारात्मक कदम उठाना था।
कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में गरीब बच्चों को स्वच्छ एवं पौष्टिक भोजन वितरित किया गया। संस्था के सदस्यों ने बच्चों से संवाद किया और उन्हें शिक्षा व स्वास्थ्य के महत्व के बारे में भी जागरूक किया। संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष अधिवक्ता आदिल सिद्दीकी ने बताया कि “हमारी संस्था निरंतर समाजसेवा के कार्यों में लगी हुई है। गरीब बच्चों को भोजन उपलब्ध कराना हमारा नैतिक दायित्व है। भविष्य में भी इस तरह के कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित किए जाएंगे।”
इस अवसर पर संस्था के स्वयंसेवकों, स्थानीय नागरिकों एवं समाजसेवियों का विशेष सहयोग रहा। संस्था ने सभी सहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त किया और आम जनता से इस तरह के सामाजिक कार्यों में सहयोग करने की अपील की।
समाज के हर जरूरतमंद बच्चे तक भोजन और मुस्कान पहुँचाना ही हमारा लक्ष्य है।
इस कार्यक्रम में फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अधिवक्ता आदिल सिद्दीकी व राष्ट्रीय सचिव एडवोकेट जी क्यू सिद्दीकी ,राष्ट्रीय कोषा अध्यक्ष एम के सिद्दिकी , उपाध्यक्ष साहिल सिद्दीकी , आयन, नूर,जैद, हैदर , रवि केसरवानी,
और संस्था के कई अन्य लोग मौजूद रहे