logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

*आयशा पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मना गणतंत्र दिवस*

*संविधान ही देश की आत्मा,इसके बिना संभव नहीं सुशासन : शिवकुमार सिंह*

*आयशा पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मना गणतंत्र दिवस*

सुल्तानपुर।बल्दीराय ब्लॉक के पारा बाजार स्थित आयशा पब्लिक स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास एवं देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधान अमन सोनी,प्रबंधक मुश्ताक अहमद खान एवं प्रधानाचार्य रिजवान अहमद द्वारा संयुक्त रूप से ध्वजारोहण कर किया गया।ध्वजारोहण के पश्चात विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने भव्य देशभक्ति रैली निकाली। रैली के दौरान बच्चों ने जोशीले देशभक्ति नारों के माध्यम से क्षेत्र में राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया। रैली को सकुशल संपन्न कराने में स्थानीय नागरिकों एवं पुलिस अधिकारियों का सराहनीय सहयोग रहा,जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ।रैली के उपरांत विद्यालय परिसर में देशभक्ति सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। ‘संदेश आते हैं’ एवं ‘मेरा देश है रंगीला’ जैसे गीतों पर बच्चों द्वारा प्रस्तुत मनमोहक नृत्य ने उपस्थित अभिभावकों को भाव-विभोर कर दिया।समारोह को संबोधित करते हुए ब्लॉक प्रमुख शिवकुमार सिंह ने कहा कि भारतीय संविधान ही देश की आत्मा है और इसके बिना सुशासन की कल्पना नहीं की जा सकती। वहीं ग्राम प्रधान अमन सोनी ने संविधान में निहित अधिकारों के साथ-साथ नागरिक कर्तव्यों के पालन पर बल दिया। विद्यालय के प्रबंधक मुश्ताक अहमद खान ने संविधान को देश की एकता एवं अखंडता का मजबूत आधार बताया।कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में प्रधानाचार्य रिज़वान अहमद,मो.इमरान खान,जमाल अहमद खान, रज्जन खान, फरहान खान, कृष्ण राम, सचिन, पीयूष सहित विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं का योगदान सराहनीय रहा।इस मौके पर पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष मुकेश अग्रहरी, प्रधान मोहम्मद सम्मू पप्पू , मोहम्मद जफर खान, अकबर रज़ा, मोहम्मद जुनैद, वहीद अहमद सहित अनेक अभिभावक उपस्थित रहे।

9
12491 views

Comment