logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

श्यामलाल विद्या मंदिर में गणतंत्र दिवस उल्लासपूर्वक संपन्न

आगरा। यमुना ब्रिज (घाट) स्थित श्यामलाल विद्या मंदिर में 77वाँ गणतंत्र दिवस अत्यंत उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया। 26 जनवरी 2026 को आयोजित इस राष्ट्रीय पर्व के अवसर पर विद्यालय परिसर देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया।
कार्यक्रम की शुरुआत प्रांतीय योग प्रमुख श्री भगवान सिंह शर्मा एवं भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष श्री रामकुमार शर्मा द्वारा ध्वजारोहण के साथ हुई। राष्ट्रध्वज फहराते ही पूरा वातावरण देशभक्ति नारों से गूंज उठा।
समारोह में समाज के अनेक प्रतिष्ठित व्यक्ति उपस्थित रहे, जिनमें श्री रामदत्त शर्मा, श्री सतीश चाहर, श्री संजीव दौनेरिया, श्री राजबहादुर राठौर, श्री हरिमोहन अग्रवाल, इस्लाम खान, श्री रामनरेश, श्री राजेन्द्र प्रसाद गोयल, श्री शैलेन्द्र दुबे, श्री महेशचंद्र शर्मा, श्री शनि दिवाकर, श्री राजेन्द्र शर्मा, श्री कमलेश मिश्र, श्री विनोद कुमार दीक्षित (सब-इंस्पेक्टर) एवं श्री रमनलाल प्रमुख रूप से शामिल रहे।
विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत देशभक्ति से परिपूर्ण सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने सभी दर्शकों को भावविभोर कर दिया। नृत्य, गीत और नाट्य प्रस्तुतियों के माध्यम से विद्यार्थियों ने राष्ट्रप्रेम की अनुपम झलक दिखाई।
फतेहाबाद के उपजिलाधिकारी श्री रामकृष्ण चौधरी ने कार्यक्रम के दौरान विद्यालय का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। विद्यालय प्रबंधन समिति द्वारा उनका सम्मान पटका पहनाकर किया गया तथा प्रधानाचार्य श्री उत्तम सिंह द्वारा उन्हें गीता ग्रंथ भेंट किया गया।
कार्यक्रम के समापन पर विद्यालय परिवार ने सभी अतिथियों, अभिभावकों एवं नगरवासियों का आभार व्यक्त करते हुए गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएँ दीं।

59
1785 views

Comment