logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

राजकीय आईटीआई थाना भवन–2 शामली में 77वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

प्रेस विज्ञप्ति
राजकीय आईटीआई थाना भवन–2, जनपद शामली में 77वां गणतंत्र दिवस सोमवार को बड़े ही हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ ग्राम प्रधान मोहम्मद असलम, पूर्व प्रधान भुट्टो, जिला पंचायत सदस्य मास्टर जाहिद एवं प्रधानाचार्य बबलू कुमार द्वारा संयुक्त रूप से झंडारोहण के साथ किया गया।
इसके उपरांत प्रधानाचार्य बबलू कुमार द्वारा दीप प्रज्वलन कर सरस्वती पूजा संपन्न कराई गई, जिसके साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम में ग्राम सोंटा, रसूलपुर, रायपुर सहित आसपास के गांवों के सम्मानित सदस्यों की उपस्थिति रही। विद्यार्थियों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लिया।
कार्यक्रम के दौरान सभी छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य बबलू कुमार ने अपने संबोधन में 77वें गणतंत्र दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को उनके भविष्य, कर्तव्यों एवं जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक किया।
इस अवसर पर राजकीय आईटीआई थाना भवन–2 के समस्त स्टाफ ने पूरी जिम्मेदारी और सहभागिता के साथ कार्यक्रम को सफल बनाया। कार्यक्रम में प्रमोद कुमार, अंकित कुमार, जगमोहन, लक्ष्मी एवं रश्मि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन लक्ष्मी मैडम द्वारा किया गया।
साथ ही चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों—सुनील, गोविंदा, उमेश कुमार एवं पूजा—ने पूरे कार्यक्रम के दौरान सभी के लिए जलपान की व्यवस्था की।
कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

12
235 views

Comment