logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

उप संभागीय परिवहन कार्यालय औरैया में 76वां गणतंत्र दिवस सोमवार को हर्षोल्लास, गरिमा एवं राष्ट्रभक्ति के भावपूर्ण वातावरण में मनाया गया

जनपद औरैया से एस ए अहमद की विशेष रिपोर्ट

आज 26जनवरी 2026 को कार्यक्रम का आयोजन एआरटीओ प्रशासन/प्रवर्तन श्री नानक चंद शर्मा के नेतृत्व में किया गया, जिसमें संविधान की सर्वोच्चता, कानून के सम्मान तथा नागरिक कर्तव्यों के प्रति प्रतिबद्धता स्पष्ट रूप से दिखाई दी।
समारोह में एआरटीओ प्रवर्तन नानक चंद शर्मा, पीटीओ आनंद राय कुरील, पुलिस उपाधीक्षक मिश्रा सहित अनेक वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने संविधान की गरिमा, कानून के पालन, सड़क सुरक्षा, यातायात नियमों के अनुपालन तथा नागरिक दायित्वों पर विस्तार से प्रकाश डाला।
एआरटीओ प्रवर्तन नानक चंद शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि सड़क सुरक्षा केवल प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का नैतिक कर्तव्य है। उन्होंने ईमानदारी, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा के साथ कार्य करने का आह्वान किया।
अपने ऐतिहासिक उद्बोधन में उन्होंने बताया कि 26 जनवरी 1929 को कांग्रेस के लाहौर अधिवेशन में ब्रिटिश शासन के विरुद्ध पूर्ण स्वराज की घोषणा की गई थी, जिसने स्वतंत्रता आंदोलन को नई दिशा दी। वहीं, 26 जनवरी 1950 को भारत का संविधान 2 वर्ष 11 माह 18 दिन की अथक मेहनत के बाद लागू हुआ और भारत एक संप्रभु, समाजवादी, धर्मनिरपेक्ष एवं लोकतांत्रिक गणराज्य बना।
उन्होंने देश की एकता और अखंडता पर बल देते हुए कहा कि हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई—सभी को एकजुट होकर राष्ट्र के प्रति समर्पित भाव से कार्य करना चाहिए। इस अवसर पर उन्होंने कवि अल्लामा इक़बाल की पंक्तियाँ—
“सारे जहाँ से अच्छा हिंदुस्तां हमारा,
हम बुलबुलें हैं इसकी, ये गुलिस्तां हमारा”
उद्धृत करते हुए जनपद एवं प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में न्यूज़ 24 के रजिस्टर्ड संवाददाता अवधेश मिश्रा, जिला एवं सत्र न्यायालय औरैया के अधिवक्ता शहाबुद्दीन अली अहमद (सदस्य, जिला बार एसोसिएशन औरैया), पत्रकार रेनू, सेवा में कार्यरत सैनिक जवान, परिवहन विभाग के अधिकारी तथा कर्मचारीगण भी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने राष्ट्रहित में निष्ठा, ईमानदारी एवं संवैधानिक मूल्यों के अनुरूप कार्य करने की शपथ ली।

6
377 views

Comment