logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

संयुक्त जनादेश पार्टी के प्रदेश कार्यालय में धूमधाम से फहराया गया तिरंगा, नेताओं की गरिमामयी उपस्थिति

संयुक्त जनादेश पार्टी कार्यालय में धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस, तिरंगा फहराया
लखनऊ। गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर संयुक्त जनादेश पार्टी के प्रदेश कार्यालय, अशोक नगर काले पहाड़, आलमनगर लखनऊ में राष्ट्रीय ध्वज सम्मानपूर्वक फहराया गया। कार्यक्रम में देशभक्ति का उत्साह देखने को मिला और उपस्थित पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रगान गाकर तिरंगे को सलामी दी।
इस अवसर पर पार्टी के माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष कर्मयोगी बबलू श्रीवास्तव, प्रदेश अध्यक्ष के.पी. श्रीवास्तव, राष्ट्रीय सचिव माननीय अनिल त्रिपाठी जी एवं अरविन्द यादव जी की गरिमामयी उपस्थिति रही।
प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी सैन अंकिता नन्दवंशी ने सभी देशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह दिन हमें संविधान की रक्षा और राष्ट्र निर्माण के लिए समर्पित रहने की प्रेरणा देता है।
कार्यक्रम के अंत में सभी ने भारत की एकता, अखंडता एवं विकास का संकल्प लिया।
🇮🇳 जय हिंद, जय भारत

31
920 views

Comment