logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

सर सैय्यद गर्ल्स कॉलेज में मनाया गया गणतंत्र दिवस


26 जनवरी 2026, बहराइच। सोमवार को तिरंगे से सजे शहर में 77वें गणतंत्र दिवस की धूम रही। इसी मौके पर बहराइच शहर में सर सैय्यद गर्ल्स अन्तर कॉलेज में झंडा फहराया गया और रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में स्कूल प्रबंधन समिति और शिक्षकों की मौजूदगी में छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया। गणतंत्र दिवस के मौके पर स्कूल प्रबंधक डॉ एआर खान ने छात्राओं को उच्चशिक्षा के लिए प्रेरित किया और संविधान का महत्व बताया। स्कूल मैनेजर हाजी तेजे खान ने स्कूल के मंच से सभी देशवासियों को गणतंत्र दिवस की बधाई दी और छात्राओं को संबोधित किया। कार्यक्रम में तारिक खान ने छात्राओं को गणतंत्र और संविधान का महत्व बताते हुए कहा कि ये संविधान की ही देन है जो महिलाओं को देश मे एक समान अधिकार देता है और सभी देशवासियों को अपने मौलिक अधिकारों को ज़रूर जानना चाहिए। कार्यक्रम में वरिष्ठ अधिवक्ता फारूख, वरिष्ठ अधिवक्ता अब्दुल मन्नान, वरिष्ठ अधिवक्ता अब्दुल हसीब अंसारी, पूर्व प्रमुख प्रतिनिधि नूर आलम, शाहिद, मो रफी, ईंट भट्ट संचालक शमशाद आलम मौजूद हो कर छात्राओं का उत्साहवर्धन किया।

22
23 views

Comment