logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

गायत्री परिवार के कार्यकर्ता का हुआ सम्मान


अखिल विश्व गायत्री परिवार छबड़ा के मुख्य प्रबन्धक ट्रस्टी छीतर लाल जी गुर्जर के सानिध्य में चल रहा है छबड़ा नगर में घर-घर दीप यज्ञ, प्रज्ञा अभियान, अखंड ज्योति पत्रिका, देव कलश स्थापना, नवचेतना गायत्री महायज्ञ, का आयोजन ।विशेष भागीदारी करने वाले कार्यकर्ता श्री रामचरण प्रजापति सोशल मीडिया प्रभारी को समाज सेवा में सक्रिय कार्य करने के लिये आज 26 जनवरी के ब्लांक स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में उपखंड अधिकारी द्वारा सम्मानित किया गया । गणतन्त्र दिवस हमें हमारे महान संविधान, लोकतंत्र और स्वतंत्रता की रक्षा के लिए किए गए संघर्ष का स्मरण कराता है। स्वतंत्रता सेनानी परम पूज्य गुरुदेव पं. श्रीराम शर्मा आचार्य जी के अनुसार, सच्चा राष्ट्रनिर्माण केवल शक्तिशाली संस्थाओं से नहीं, बल्कि अनुशासन, सत्य, नैतिकता और समाजसेवा से संभव है। स्वतंत्रता सेनानियों, संविधान निर्माताओं और उन सभी नागरिकों को श्रद्धांजलि अर्पित करनी चाहिए, जिन्होंने देश के गौरव और लोकतंत्र की रक्षा के लिए अपना जीवन समर्पित किया। गणतंत्र दिवस पर हम एक सच्चे भारतीय नागरिक के रूप में अपने कर्तव्य, अनुशासन और नैतिक मूल्यों का पालन करें एवं राष्ट्र की सेवा करने और समाज में सौहार्द एवं एकता स्थापित करने का संकल्प लें।चलो चले हम सजाएँ एक नया संसार, सेवा पथ पर चलना ही है जीवन का आधार आज का यह उत्सव है।उस बीज का जो ज़मीन से बाहर निकलकर अब एक विशाल वृक्ष बनने जा रहा है। दहलीज पर खड़े होकर हम यह शपथ लेते हैं कि हमारा हर कार्य, हमारा हर विचार, युग निर्माण के प्रति समर्पित होगा। हम तो घर-घर युग निर्माण की मिशन बनकर फैलाने जा रहे हैं विचार बनकर, सेवा बनकर और परिवर्तन बनकर! आयोजन में विशेष भागीदारी करते हुए आज 26 जनवरी के गणतंत्र दिवस के उपलक्ष में रामचरण प्रजापति सोशल मीडिया समाजसेवी को उपखंड अधिकारी द्वारा सम्मानित किए गए हमें हमारे महान संविधान, लोकतंत्र और स्वतंत्रता की रक्षा के लिए किए गए संघर्ष का स्मरण कराता है। स्वतंत्रता सेनानी परम पूज्य गुरुदेव पं. श्रीराम शर्मा आचार्य जी के अनुसार, सच्चा राष्ट्रनिर्माण केवल शक्तिशाली संस्थाओं से नहीं, बल्कि अनुशासन, सत्य, नैतिकता और समाजसेवा से संभव है। स्वतंत्रता सेनानियों, संविधान निर्माताओं और उन सभी नागरिकों को श्रद्धांजलि अर्पित करनी चाहिए, जिन्होंने देश के गौरव और लोकतंत्र की रक्षा के लिए अपना जीवन समर्पित किया। गणतंत्र दिवस पर हम एक सच्चे भारतीय नागरिक के रूप में अपने कर्तव्य, अनुशासन और नैतिक मूल्यों का पालन करें एवं राष्ट्र की सेवा करने और समाज में सौहार्द एवं एकता स्थापित करने का संकल्प लें।चलो चले हम सजाएँ एक नया संसार, सेवा पथ पर चलना ही है जीवन का आधार आज का यह उत्सव है।उस बीज का जो ज़मीन से बाहर निकलकर अब एक विशाल वृक्ष बनने जा रहा है। दहलीज पर खड़े होकर हम यह शपथ लेते हैं कि हमारा हर कार्य, हमारा हर विचार, युग निर्माण के प्रति समर्पित होगा।
श्री रामचरण प्रजापति जी को बहुत बहुत बधाई और हार्दिक शुभकामनाएँ ।

19
11334 views

Comment